फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SSP cried in front of a foreign bid to take care of abandoned dogs have been wrong

SSP को रोते हुए बोली विदेशी महिला लावारिस कुत्ते की देखभाल की तो क्या गलत किया

Tue, 14 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 14 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
SSP cried in front of a foreign bid to take care of abandoned dogs have been wrong
कुत्ता

लावारिस कुत्ते की देखभाल की तो क्या गलत किया? यह बात सोमवार को सूरजपुर कार्यालय में एसएसपी धर्मेंद्र सिंह से नार्वे मूल की महिला और उसकी बेटी ने पूछी। महिला ने रोते हुए बताया कि उसे व बेटी को सोसाइटी का दबंग और उसके पहचान के पीजी में रहने वाले छात्र प्रताड़ित कर रहे हैं।

विज्ञापन


अभद्र भाषा बोलने पर भी उन लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़ित ने इससे पहले भी कासना थाने में शिकायत दी है लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई। उसकी शिकायत पर एसएसपी ने कासना थाने को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


नार्वे की रहने वाली मारिया फ्रेडरिक और उनकी बेटी मैग्डलेना एनएसजी सोसायटी में कुछ समय से रह रही हैं। वह नार्वे से पेंशनर हैं और एनएसजी सोसायटी समेत कई अन्य जगह लावारिस कुत्तों को खाना खिलाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने दो बार जानबूझकर चढ़ाई कुत्ते पर कार

SSP cried in front of a foreign bid to take care of abandoned dogs have been wrong
पुलिस - फोटो : Demo Pic

कुत्तों के घायल होने या बीमार होने पर उन्हें अस्पताल में इलाज करवाती हैं। पिछले दिनों एनएसजी सोसाइटी के गेट पर एक कार चालक ने लावारिस कुत्ते पर कार चढ़ा दी थी। उस ने कार चालक पर जानबूझकर दो बार कार चढ़ाने का आरोप लगाते हुए कासना थाने में शिकायत दी थी।

आरोप था कि इसे लेकर कार चालक और उसकी पत्नी ने उससे अभद्रता कर हमला करने का प्रयास किया। इसकी शिकायत 100 नंबर पर की थी। इसके बावजूद काफी समय हो गया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

महिला का आरोप है कि कार्रवाई न होने पर आरोपियों का हौसला बुलंद है। एसएसपी को बताया कि जब भी वह और उसकी बेटी घर से निकलती हैं तो आरोपी और पीजी में रहने वाले छात्र उनसे अभद्रता करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed