श्रीश्री के महोत्सव में खूब रोयी रशियन कलाकार, नही कर सकी परफॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्ट ऑफ लिविंग के तीन दिवसीय विश्व सांस्कृतिक समारोह में रशियन युवती के साथ ऐसी घटना घटी की वह डिप्रेशन का शिकार हो गई। परफॉर्मेंस पेश करने से पहले बदमाशों ने रशियन युवती का सामान उड़ा लिया।
इस कारण वह स्टेज पर नहीं जा सकी। परफॉर्मेंस न कर पाने के कारण रशियन कलाकार डिप्रेशन में चली गई है। इस कारण वह कार्यक्रम में काफी देर तक रोती रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सायरा (बदला हुआ नाम, 29) विश्व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारत आई थी।
वह कार्यक्रम के तीसरे दिन कार्यक्रम पेश करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही थी और वह ग्रीन रूम के क्लब रूम में बैठी हुई थी। उसके साथ रूस की एक और कलाकार थी।
कलाकार बिना सामान नहीं हो सकी तैयार
जब उसका कार्यक्रम पेश करने का समय हुआ तो वह तैयार होने लगी। इसी दौरान उसने देखा कि क्लब रूम में रखा उसका सामान गायब है। बिना सामान वह तैयार नहीं हो सकी।
वह मदद के लिए पुलिस चौकी पहुंची। उसी दौरान परफॉर्मेंस के लिए उसका नाम पुकारा गया। तैयार नहीं होने के कारण वह स्टेज पर नहीं जा सकी। इससे सायरा दुखी हो गई और वहीं पर जोर-जोर से रोने लगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस घटना से रशियन कलाकार डिप्रेशन में चली गई है। उसका दिल्ली में इलाज करवाया जा रहा है। दूसरी तरफ विश्व सांस्कृतिक कार्यक्रम के तीन दिन में कुछ 74 एफआईआर दर्ज की गई है।
इनमें 72 एफआईआर चोरी की और दो झपटमारी की हैं। इसके अलावा 111 गुमशुदगी (एनसीआर) की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं व एक नाबालिग भी शामिल हैं।