फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Spot round begins to fill vacant PG seats of Delhi University

Delhi University: पीजी की खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट राउंड शुरू, छात्र 24 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 23 Jul 2024 01:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 23 Jul 2024 01:31 AM IST
सार

छात्रों के डैशबोर्ड पर खाली सीटों की जानकारी सोमवार शाम पांच बजे जारी कर दी गई। इसके आधार पर छात्र 24 जुलाई शाम 4:59 मिनट तक आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद स्पॉट राउंड-1 के लिए आवंटन 26 जुलाई शाम पांच बजे तक किया जाएगा।

विज्ञापन
Spot round begins to fill vacant PG seats of Delhi University
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर कोर्सेज में सीटें खाली रहने के कारण फिर से दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। स्नातकोत्तर प्रोग्राम की तीन हजार से अधिक सीटें खाली हैं। डीयू प्रशासन ने इन्हें भरने के लिए सोमवार को पीजी स्पॉट राउंड-1 की घोषणा की है। इसके साथ प्रदर्शन आधारित प्रोग्राम, सीडब्ल्यू और वार्ड कोटा दाखिले के लिए राउंड-2 को शुरु किया गया। इस राउंड में छात्रों के पास अपनी सीट को अपग्रेड-फ्रीज करने का अवसर भी है।

विज्ञापन


इस राउंड में पहले दाखिला पाए उम्मीदवार 24 जुलाई शाम 4:59 मिनट तक सीट को अपग्रेड व फ्रीज कर सकेंगे। छात्रों के डैशबोर्ड पर खाली सीटों की जानकारी सोमवार शाम पांच बजे जारी कर दी गई। इसके आधार पर छात्र 24 जुलाई शाम 4:59 मिनट तक आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद स्पॉट राउंड-1 के लिए आवंटन 26 जुलाई शाम पांच बजे तक किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदर्शन आधारित प्रोग्राम(एमएफए, एमए म्यूजिक, बीपीईडी, एमपीईडी, सीडब्ल्यू और वॉर्ड कोटा) के लिए भी 26 जुलाई को राउंड-2 के तहत सीट का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


डीयू ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को आवंटित सीट को स्वीकार करने के लिए 26 जुलाई से 28 जुलाई शाम 4:59 मिनट तक का समय मिलेगा। सीट स्वीकार नहीं करने पर छात्र सिस्टम से बाहर हो जाएंगे। 26 जुलाई से 29 जुलाई शाम 4:59 मिनट तक विभाग-कॉलेज आवेदन को सत्यापित कर उसे मंजूरी प्रदान करेंगे। जिसके बाद छात्रों के पास फीस भुगतान करने के लिए 30 जुलाई शाम 4:59 मिनट तक का समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जून को शुरू हुई थी आवंटन प्रक्रिया
डीयू ने स्नातकोत्तर के 82 प्रोग्राम की 13500 सीटों पर दाखिले के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया की शुरूआत 22 जून से हुई थी। इन सीटों को भरने के लिए तीन राउंड की घोषणा की गई थी। अंतिम राउंड (तीसरे) की प्रक्रिया 21 जुलाई को संपन्न हो गई। जिसके बाद डीयू ने खाली रह गई सीटों को भरने के लिए स्पॉट राउंड-1 की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed