{"_id":"aaa31ba8985744b6490e0ec476137d69","slug":"sportsmen-will-get-5-lakh-medical-insurance-on-getting-hurt-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोट लगने पर खिलाड़ियों को मिलेगा 5 लाख का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोट लगने पर खिलाड़ियों को मिलेगा 5 लाख का बीमा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 12 Feb 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के हजारों खिलाडिय़ों के लिए अच्छी खबर है। खेल विभाग की ओर से खिलाडिय़ों का पांच लाख रुपये का बीमा करवाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विभाग ने सभी जिला खेल अधिकारियों से जिला कोचों की निगरानी में अभ्यास करने वाले खिलाडिय़ों की लिस्ट मांगी है। ताकि इसके आधार पर जल्द से जल्द खिलाडिय़ों को बीमा करवाया जा सके।
विज्ञापन
दरअसल खेल के दौरान अकसर खिलाडिय़ों को छोटी-मोटी चोटे लगती रहती हैं, लेकिन ऐसे तमाम केस भी हुए हैं, जिसमें खिलाडिय़ों को गंभीर चोट लगी और उनके पास उपचार के पैसे न होने के चलते उनकी मौत हो गई। वहीं कई बार खिलाडिय़ों को चोट लगने से उनका भविष्य भी दांव पर लग जाता है।
विज्ञापन
मुश्किल समय में उन्हें कहीं से मदद नहीं मिलती। इसलिए राज्य सरकार ने खेल नीति में सुरक्षा कवर के तहत यह संशोधन किया है। ताकि प्रदेश के खिलाडिय़ों को सुरक्षा की दृष्टि से किसी प्रकार की कमी न रहे। वह अपना सारा फोकस खेल पर लगा सके। उन्हें मदद तुरंत प्राप्त हो सके।
जिला खेल अधिकारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि खिलाडिय़ों की बीमा कराने की पहल शुरू हो चुकी है। विभाग की ओर से जिला विभागों को खिलाडिय़ों की लिस्ट भेजने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिसके तहत उनका मेडिक्लेम कार्ड बनाकर हरियाणा खेल विभाग की ओर से भेजा जाएगा। जरूरत के समय वह इसे इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे उन्हें आर्थिक मदद पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।