फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sports trails begins from Tuesdays in 27 games in Delhi University

डीयू : आज से शुरू होंगे 27 खेलों के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल, पारदर्शिता का रखा जा रहा ख्याल

Tue, 02 Jul 2019 06:47 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 02 Jul 2019 06:47 AM IST
विज्ञापन
Sports trails begins from Tuesdays in 27 games in Delhi University
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : Social Media

दिल्ली विश्वविद्यालय में मंगलवार से स्पोर्ट्स में दाखिले के लिए ट्रायल शुरू होंगे। पारदर्शिता के लिए ट्रायल की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। प्रत्येक सेंटर को निर्देशित किया गया है कि वह ज्यादा से ज्यादा वीडियोग्राफर का प्रबंध करें, ताकि हर बारीक एंगल का वीडियो बनाया जा सके।

विज्ञापन


अब तक एक ही वीडियोग्राफर से वीडियोग्राफी कराई जाती थी, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ा दी गई है। डीयू ने युवा और खेल मंत्रालय, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और अन्य विवि को ट्रायल को जज करने के लिए विशेषज्ञों के नाम भेजने को कहा था।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक खेल के लिए तीन विशेषज्ञ होंगे। डीयू स्पोर्ट्स काउंसिल के पास ट्रायल को लेकर 350 ऑनलाइन सवाल आए हैं। इनमें से 31 ऐसे थे जो कि स्पोर्ट्स कोटा के तहत दाखिले के योग्य नहीं थे। इस बार स्पोर्ट्स कोटे के तहत 12000 आवेदन हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि इस बार ऐसी व्यवस्था की गई जिससे कि बाहरी राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों को परेशानी ना हो। मसलन, कोई विद्यार्थी हरियाणा के फतेहाबाद से एथलेटिक्स के ट्रायल के लिए आता है तो यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उसका ट्रायल उसी दिन पूरा हो जाए। उसी दिन सेमी फाइनल और फाइनल ट्रायल करा दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थी का ज्यादा समय नहीं लगेगा। 27 खेलों के लिए होने वाले ट्रायल 2 जुलाई से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलेंगे। टॉप 5 खेलों में एथलेटिक्स, बास्केटबाल, क्रिकेट व वॉलीबाल जैसे खेलों को विद्यार्थियों ने चयन किया है।

निशानेबाज मनु भाकर ने भी किया आवेदन

राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक विजेता मनु भाकर ने डीयू में खेल कोटे के तहत स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन किया है। 17 वर्षीय इस खिलाड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों और युवा ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीता है। अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के दम पर वह सीधे दाखिला ले सकेंगी।


डीयू की स्पोर्ट्स गाइडलाइंस के अनुसार, विश्वविद्यालय खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त और वित्त पोषित प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय में बगैर ट्रायल सीधे प्रवेश देने का नियम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed