फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sports technology training will be provided by experts from IIT and UK universities

Delhi NCR News: आईआईटी और यूके विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से मिलेगा खेल प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
- आईआईटी दिल्ली ने भारतीय खेल प्राधिकरण और यूके के एक्सेटर विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की
विज्ञापन


- खेल प्रौद्योगिकी, मशीन लर्निंग और डाटा एनालिटिक्स में मिलेगा प्रशिक्षण

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली खेल प्रशिक्षकों, फिजियो, फिटनेस पेशेवरों, खेल वैज्ञानिकों को उन्नत तकनीकी एवं उपकरणों के साथ खेल प्रोद्योगिकी, मशीन लर्निंग और डाटा एनालिटिक्स के गुर सिखाएगा। इसके लिए आईआईटी दिल्ली ने भारतीय खेल प्राधिकरण और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के एक्सेटर विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की है। इसके तहत दो से छ: मार्च तक एक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इससे उन्हें समकालीन अनुसंधान और उन्नत खेल प्रौद्योगिकी को सीखने का अवसर मिलेगा।

आईआईटी दिल्ली के अनुसार दो से छ: मार्च तक आयोजित होने वाला यह प्रशिक्षण कार्यक्रम खेल प्रशिक्षकों, फिजियो, फिटनेस पेशेवरों, खेल वैज्ञानिकों और उद्यमियों के लिए एक गहन व्यक्तिगत प्रशिक्षण एवं कौशल-विकास का अवसर होगा। यह कार्यक्रम उन प्रतिभागियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो खेल प्रदर्शन के आकलन के लिए उन्नत तकनीकी एवं विश्लेषणात्मक उपकरणों के बारे में सीखना चाहते हैं। इस प्रशिक्षण के तहत आईआईटी दिल्ली और एक्सेटर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य, भारतीय खेल प्राधिकरण के वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ और प्रमुख खेल अकादमियों और संगठनों से जुड़े उद्योग पेशेवर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन


खेल प्रौद्योगिकी एवं सेंसिंग की आधारभूत अवधारणाओं, खेलों में ऑगमेंटेड रियलिटी, वर्चुअल रियलिटी, खेलों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग तथा खेलों में अनुप्रयुक्त डाटा विज्ञान पर सत्र होंगे। इस दौरान होने वाले सत्रों में प्रतिभागियों को ऐसे कौशल प्राप्त होंगे जिन्हें वे सीधे अपने कार्य क्षेत्र में लागू कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक प्रो. बिस्वरूप मुखर्जी ने कहा कि यह देश में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है जो आईआईटी दिल्ली, एक्सेटर विश्वविद्यालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के अग्रणी विशेषज्ञों को एक साथ लाया है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम के लिए इस लिंक : https://shorturl.at/CYo3S के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed