{"_id":"62409724960d7056c0b5ea18bed622ee","slug":"sports-minister-summons-against-bogus-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोट मामले में खेल मंत्री के खिलाफ समन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोट मामले में खेल मंत्री के खिलाफ समन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 23 Apr 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी वोट मामले में कोर्ट में चल रहे मामले में मंगलवार को खेल मंत्री समेत आठ लोगों के खिलाफ समन जारी किया गया है। कोर्ट ने सभी को 11 मई को पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
मतदाता जागरूक मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया ने छह नवंबर को कोर्ट में खेल राज्यमंत्री समेत कई अधिकारियों के खिलाफ फर्जी राशन कार्ड से मतदाता परिचय पत्र बनाने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में कोर्ट ने खेल राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया, राजसिंह, सुषमा, वैशाली, विशाल, बीएलओ रविदत्त, तत्कालीन सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी देवेंद्र कादयान व एसीपी नरेंद्र कादयान को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन
इस मामले में कोर्ट ने 11 मई तक सभी को कोर्ट में पेश होने का समन जारी किया है। शिकायतकर्ता ओमप्रकाश कटारिया के अनुसार इस मामले में पहले भी छह मामले दर्ज किए हो चुके है।