फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Spinal care is essential for staying healthy in old age: Dr. Bhavuk Garg

बुढ़ापे में सेहतमंद रहने के लिए रीढ़ की हड्डी की देखभाल जरूरी : डॉ. भावुक गर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
- इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में बढ़ती उम्र में रीढ़ की हड्डी विषय पर हुई चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। बढ़ती उम्र के साथ रीढ़ की समस्याओं और हड्डियों की कमजोरी को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में डायलॉग्स इन हेल्थ एंड वेलनेस श्रृंखला के तहत बढ़ती उम्र में रीढ़ की हड्डी: कैसे सीधे, सक्रिय और दर्द-मुक्त रहें विषय पर कार्यक्रम हुआ।

एम्स दिल्ली के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के प्रो. डॉ. भावुक गर्ग ने कहा कि उम्र बढ़ना जीवन की स्वाभाविक प्रक्रिया है। लेकिन, इसका अर्थ शारीरिक अक्षमता नहीं है। रीढ़ की सेहत बनाए रखने के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि, मांसपेशियों की मजबूती, संतुलन, हड्डियों का स्वास्थ्य और सामाजिक जुड़ाव बेहद अहम है। देश में ऑस्टियोपोरोसिस और उम्र से जुड़ी रीढ़ की बीमारियों के बढ़ते बोझ के कारण बड़ी संख्या में बुजुर्ग हड्डियों की कमजोरी और फ्रैजिलिटी फ्रैक्चर (कमजोरी के कारण हड्डी टूटना) से पीड़ित हैं। मगर, समय पर उनकी पहचान और उपचार नहीं हो पाता। उन्होंने बताया कि ऑस्टियोपोरोसिस को केवल बोन मिनरल डेंसिटी की कमी के रूप में नहीं बल्कि समग्र शारीरिक क्षमता और स्वस्थ उम्र बढ़ने के नजरिए से देखने की आवश्यकता है। शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य का आकलन कर चलने की गति, हाथों की पकड़ की ताकत, एक पैर पर खड़े रहने की क्षमता, नींद की गुणवत्ता, भूख व पोषण, तनाव प्रबंधन और सामाजिक जुड़ाव शामिल हैं।
विज्ञापन


डॉ. भावुक गर्ग ने कहा कि इन संकेतों में गिरावट शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में कमी का शुरुआती संकेत हो सकती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अश्वनी कुमार ने किया। चर्चा में एम्स ऑर्थोपेडिक्स विभाग के प्रमुख डॉ. राजेश मल्होत्रा, न्यूरोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. अंचल के.श्रीवास्तव, एनेस्थिसियोलॉजी, पेन मेडिसिन और क्रिटिकल केयर के प्रोफेसर डॉ. पुनीत खन्ना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed