फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   speeding pickup crushed seven people waiting for bus in Khajuri Khas two died

दर्दनाक: खजूरी खास में तेज रफ्तार पिकअप ने बस के इंतजार में खड़े सात लोगों को कुचला, दो की मौत, पांच घायल

Sat, 03 Dec 2022 06:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 03 Dec 2022 06:59 PM IST
सार

घटना शनिवार सुबह करीब 6.20 बजे की है। यहां स्टैंड पर बस की प्रतीक्षा में लोग खड़े हुए थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने सात लोगों को कुचल दिया।

विज्ञापन
speeding pickup crushed seven people waiting for bus in Khajuri Khas two died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शनिवार तड़के वजीराबाद रोड स्थित बस स्टैंड पर खड़े सात लोगों को बोलेरो-पिकअप ने कुचल दिया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां ब्रह्मवती (40) और बालस्वरूप (66) को ने दम तोड़ दिया। राजू (40), कपिल (47) और भगवाल सिंह (45) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजू और कपिल की हालत नाजुक है। खजूरी खास थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 6:20 बजे खजूरी खास बस स्टैंड, वजीराबाद रोड पर आठ-दस लोग खड़े थे, तभी भजनपुरा की ओर से आई बोलेरो पिकअप ने सात लोगों को टक्कर मार दी। आरोपी पिकअप लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। राहगीरों ने अपने वाहनों से घायलों को जग प्रवेश चंद अस्पताल पहुंचाया। यहां ब्रह्मवती और बालस्वरूप को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में दो लोगों को मामूली चोट लगी जो बिना एमएलसी के ही अस्पताल से वापस चले गए। वहीं, हालत बिगड़ने पर राजू व कपिल को जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


ब्रह्मवती के परिजनों ने बताया कि परिवार विजय विहार, लोनी में पति भगवान सिंह, दो बेटे व दो बेटियां रहती हैं। हादसे के समय ब्रह्मवती पति के साथ कालकाजी मंदिर जाने के लिए निकली थी। ब्रह्मवती के पति भी घायल हैं। दूसरी ओर बालस्वरूप परिवार के साथ ई-ब्लॉक खजूरी खास में रहते थे। परिवार में पत्नी व बच्चे हैं। वे घर से वह सिग्नेचर ब्रिज की ओर टहलने के लिए निकले थे। वहां से लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। राजू लोनी व कपिल गोकुलपुरी इलाके में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed