{"_id":"f56ae6e8707af94bcad8d847bcc21ef5","slug":"speculative-market-reached-the-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव तक पहुंचा सट्टा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव तक पहुंचा सट्टा बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 23 Nov 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सटोरियों की पहुंच गांवों तक हो गई है। गांवों में रहने वाले नव धनाढ्य परिवारों के बच्चों को सट्टे के जाल में फंसाया जा रहा है। लालच और अशिक्षा के चलते युवा ही नहीं बुजुर्ग भी इसमें हाथ आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
एक रुपये के दांव पर तीस रुपये मिलने की लालच गांवों तक पहुंच चुकी है। सटोरियों के एजेंट वहां युवाओं को थोड़ा लगाकर बहुत कमाने की लालच दे रहे हैं। एक एजेंट ने बताया कि देश-विदेश के शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव, फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी मैच यहां तक कि दिल्ली एयरपोर्ट पर आने जाने वाली फ्लाइट के टाइम पर भी सट्टा लगाया जाता है।
विज्ञापन
दांव लगाने वाले को पच्चीस से तीस विकल्प दिए जाते हैं। इन पर एक से लेकर कई लाख रुपये तक लगाए जा सकते हैं। जीतने पर दो घंटे के अंदर भुगतान भी कर दिया जाता है। बल्लभगढ़ निवासी एक सट्टा खिलाड़ी ने कहा कि वह गांव में ही दांव लगाना ज्यादा पसंद करता है, क्योंकि पैसा लगे हाथ मिल जाता है और कहीं जाना नहीं पड़ता। एक साल पहले दस कीला जमीन बेचकर करोड़पति हुए एक बुजुर्ग कहते हैं कि गांव का छोरा ही सट्टा चलाता है तो गांव का पैसा गांव में ही तो जा रहा है।
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता केएल गेरा बताते हैं कि सट्टा कारोबार की जड़ें गांवों तक गहरे जम चुकी हैं। इसमें फंसकर कई युवा सबकुछ गंवाने के बाद अब खुद एजेंट बन दूसरों को बर्बाद कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त सुभाष यादव ने कहा कि जिले में सट्टा कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। इसके लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।