फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   speculative market gets high before punjab and chennai play ipl semi final

IPL: जानिए, सट्टा बाजार में पंजाब और चेन्नई का रेट

Fri, 30 May 2014 06:49 PM IST
Updated Fri, 30 May 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
speculative market gets high before punjab and chennai play ipl semi final

आईपीएल के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही सट्टा बाजार भी गरमा गया है। चेन्नई और पंजाब के बीच होने वाले अंतिम क्वालीफायर मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार में दोनों के भाव बराबरी पर चल रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होने वाले अंतिम सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार में हलचल मची हुई है।
विज्ञापन


दोनों टीमों के पिछले पांच मैचों के प्रदर्शन को देखते हुए 90 पैसों के साथ जीत के दांव लगाए जा रहे है। सटोरियों के अनुसार मुकाबला शुरु होने के बाद इसमें बदलाव आएगा। लेकिन फिलहाल किसी भी टीम की जीत की संभावना नहीं जताई जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

सट्टेबाजों का मुंबई कनेक्‍शन

speculative market gets high before punjab and chennai play ipl semi final

आईपीएल के छठे संस्करण के दौरान दिल्ली पुलिस की तरफ से किए गए स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद गुड़गांव में भी कई जगह छापेमारी की गई थी। जिसमें कई बड़े बुकीज से पूछताछ की गई थी।

दिल्ली पुलिस ने हालांकि इसका खुलासा नहीं किया लेकिन इस बार आईपीएल को लेकर गुड़गांव में क्रिकेट बुकीज के फिर से एक्टिव होने के बाद दो दिन पहले गुड़गांव पुलिस की सीआईए टीमों ने छापेमारी करते हुए दो बुकीज के आठ सटोरियों को गिरफ्तार किया था।

जिसमें खुलासा हुआ था कि ये बुकी दिल्ली-एनसीआर में सट्टा खिलाते थे। पुलिस को इनके पास से मिली निजी डायरी और लैपटॉप से कई अहम जानकारियां मिली हैं जिसमें इनके कनेक्शन दिल्ली के अलावा मुंबई तक होने का दावा किया गया है।

ये ह‌ै दोनों टीमों का मौजूदा रेट

speculative market gets high before punjab and chennai play ipl semi final

इसके बावजूद आईपीएल को लेकर शहर में सट्टेबाजी को लेकर जरा भी फर्क नहीं देखने को मिला है। सटोरियों से मिली जानकारी के अनुसार अंतिम फाइनल क्वालीफायर मुकाबले को शहर में कई बड़े नामी होटलों में बुकी चलाई जा रही है।

यह भी बात सामने आई है कि दिल्ली पुलिस की चौकसी के चलते इन्हें गुड़गांव की इन होटलों में शिफ्ट कर दिया गया है। शुक्रवार को हुए फाइनल से पहले अंतिम मुकाबले में दोनों टीमों के बीच बकायदा 90-90 पैसों के भाव खोले गए हैं।

सटोरियों के मुताबिक पंटर (सट्टा खेलने वाले) ने पंजाब पर दांव खेला है लेकिन चेन्नई को लेकर भी पूरी संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed