फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special welcome of narendra modi from delhi bjp

नरेंद्र मोदी का यूं स्वागत करेंगे भाजपाई

Mon, 26 May 2014 02:20 AM IST
Updated Mon, 26 May 2014 02:20 AM IST
विज्ञापन
Special welcome of narendra modi from delhi bjp

प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जहां राष्ट्रपति भवन में तैयारी चल रही है वहीं, प्रदेश भाजपा भी जश्न की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही इस उत्सव में जुट जाएंगे। तय कार्यक्रम के तहत नरेंद्र मोदी को सोमवार सुबह राजघाट जाना है।

उनकी अगुवाई में प्रदेश के सभी कार्यकर्ता राजघाट पहुंचेंगे। कई नेताओं ने टोलियों में पदयात्रा कर राजघाट पहुंचने की तैयारी की है।

सुबह-सुबह ही बजने लगेंगे भजन

Special welcome of narendra modi from delhi bjp

प्रदेश भाजपा ने पदयात्रा के साथ ही प्रभातफेरी कार्यक्रम भी रखा गया है। सुबह के वक्त भाजपा नेता गली मोहल्लों में प्रभातफेरी करेंगे और राजघाट तक पहुंचेंगे।

जगह-जगह भजन कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। उधर, प्रदेश स्तर के करीब ढाई सौ लोगों को मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही विधायक, तीनों मेयर, एमसीडी पदाधिकारी, प्रदेश जिला अध्यक्ष समेत अन्य भाजपा के पदाधिकारी शामिल हैं। इसे लेकर भाजपा पदाधिकारियों में काफी उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed