फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीड़ हिंसा से निपटने के लिए ड्रोन करेगा खुजली वाली बारिश

Sat, 06 Oct 2018 04:43 AM IST
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Oct 2018 04:43 AM IST
विज्ञापन
special weapon Paper Drone was displayed at Defense Expo 2018 in Pragati Maidan, Delhi
Defense Expo

सरकार से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक सभी के लिए चिंता का सबब बनी भीड़ हिंसा से निपटने के लिए जल्द ही पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को नए और अचूक हथियार मिलेंगे। दिल्ली के प्रगति मैदान में शुक्रवार से शुरू हुए डिफेंस एक्सपो में एक खास हथियार ‘पेपर ड्रोन’ को प्रदर्शित किया गया है, जो भीड़ को भगाने के लिए खुजली वाली बारिश करता है। इससे चंद मिनटों में ही हजारों की भीड़ को खदेड़ा जा सकेगा और पीड़ित की जान बचाई जा सकेगी।

special weapon Paper Drone was displayed at Defense Expo 2018 in Pragati Maidan, Delhi
Defense Expo

हथियारों की इस प्रदर्शनी को देखने के लिए सीआईएसएफ, बीएसएफ के अलावा यूपी, हरियाणा व अन्य राज्यों की पुलिस के प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचे हैं। एसआरजी कंपनी के एजीएम अभिनव आनंद ने बताया कि कश्मीर सहित पूरे देश में इस वक्त मॉब लिंचिंग सुरक्षा कर्मियों की बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसीलिए उनकी कंपनी ने पेपर लिंचिंग ड्रोन सहित कई हथियार तैयार किए हैं। करीब 85 लाख रुपये की कीमत वाले इस ड्रोन में 10 लीटर पानी का टैंक है। दो बैटरी और आठ पंखुड़ियों की मदद से ये 50 मीटर की ऊंचाई पर जाकर भीड़ पर हल्की बारिश करेगा।

special weapon Paper Drone was displayed at Defense Expo 2018 in Pragati Maidan, Delhi
Defense Expo

इसके पानी में खास रसायन मिश्रित होगा, जो इंसान की त्वचा पर गिरते ही बैचेन करने वाला होगा और उसे भागने पर मजबूर कर देगा। ऐसा ही एक हथियार है रोबोटिक प्लेटफॉर्म। रिमोट के जरिये 100 मीटर तक जाने वाले इस प्लेटफॉर्म पर एक गन लगी है, जिससे निकलने वाली प्लास्टिक की गोलियां भीड़ को खदेड़ देगी। करीब 25 लाख की कीमत वाले इस हथियार को सीआईएसएफ और आरएएफ की सिफारिश पर तैयार किया गया है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
special weapon Paper Drone was displayed at Defense Expo 2018 in Pragati Maidan, Delhi
Defense Expo

मिर्ची के पौधे से निकले रसायन से बनाई गोली
इसके अलावा एक अत्याधुनिक गन है, जिसमें प्लास्टिक की गोलियों से भीड़ को भगाया जाता है। इन गोलियों में मिर्ची के पौधे से निकले रसायन का इस्तेमाल किया है। आमतौर पर मिर्ची के पौधे में छह तरह के रसायन होते हैं और इन्हीं में से एक होता है पावा। इस पावा की गोलियों को गन के जरिये भीड़ पर छोड़ा जाता है। शरीर पर टकराते ही गोली फट जाती है और उसमें से निकला पाउडर हवा के संपर्क में आकर इंसान को विचलित कर देता है। 

विज्ञापन
special weapon Paper Drone was displayed at Defense Expo 2018 in Pragati Maidan, Delhi
Defense Expo

हरियाणा में जातीय दंगों में इसी पावा का इस्तेमाल किया गया था। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है। सूत्रों के मुताबिक आंसू गैस से बचने के लिए कश्मीर में पत्थरबाज अपने मुंह पर गीला कपड़ा या प्याज काटकर लगा लेते हैं, जिनसे ओसी, सीएस और सीएन जैसे रसायनों का असर कम होता है और आंसू गैस का प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन पावा की गोलियों का तोड़ अब तक किसी के पास नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed