फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special trains to run to Katra and Jaynagar during the festive season

Delhi NCR News: त्योहारी सीजन में कटरा और जयनगर के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई आरक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और अमृतसर-जयनगर के बीच विशेष एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली-कटरा मार्ग पर दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलेंगी। ट्रेन संख्या 04085 नई दिल्ली से 10 अक्तूबर को और 04086 कटरा से 11 अक्तूबर को चलेगी। दूसरी विशेष ट्रेन संख्या 04485 नई दिल्ली से 11 अक्तूबर को और 04486 कटरा से 12 अक्तूबर को संचालित होगी। ये ट्रेनें नई दिल्ली से दोपहर दो बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह तीन बजे कटरा पहुंचेंगी। वापसी में कटरा से सुबह 10 बजे चलकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी। मार्ग में सोनीपत, पानीपत, अंबाला कैंट और जम्मू तवी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा।
विज्ञापन

अमृतसर-जयनगर मार्ग पर 20-20 फेरे
अमृतसर और जयनगर के बीच भी एक आरक्षित विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर से 16 अक्तूबर से 29 नवंबर तक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 20 फेरे लगाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04651 जयनगर से 18 अक्तूबर से एक दिसंबर तक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को 20 फेरे लगाएगी। इन ट्रेनों में शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे तथा ये दिल्ली जंक्शन, लखनऊ जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed