फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special train will run for Vaishno Devi on Navratri Know date of operation

Navratri 2023: नवरात्र पर वैष्णो देवी के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, जानें क्या रहेगा रूट और कब से शुरू होगा संचालन

Mon, 09 Oct 2023 11:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 Oct 2023 11:02 PM IST
सार

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच यह स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलगाड़ी संख्या 04049/04050 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी कुल 26 फेरे लगाएगी।

विज्ञापन
Special train will run for Vaishno Devi on Navratri Know date of operation
मां वैष्णो देवी मंदिर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नवरात्र पर माता वैष्णो देवी की राह आसान बनाने के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच यह स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलगाड़ी संख्या 04049/04050 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी कुल 26 फेरे लगाएगी। इसके अलावा 01654/01653 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रेलगाड़ी 12 फेरे लगाएगी।

विज्ञापन

रेलगाड़ी संख्या 04049 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 16 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार और शनिवार को नई दिल्ली से रात के 11:30 बजे चलेगी। वापसी में रेलगाड़ी संख्या 04050 17 अक्तूबर से 1 दिसंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार और रविवार को चलेगी। कटड़ा से यह रेलगाड़ी 6:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी व शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 01654 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी स्पेशल 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वापसी दिशा में 01653 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी से सुबह 6.20 बजे चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed