{"_id":"6d3118f9a771b9cb0ba43c2a5b672e17","slug":"special-train-starts-between-delhi-to-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से रोहतक के बीच स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से रोहतक के बीच स्पेशल ट्रेन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 04 Mar 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दिल्ली-रोहतक के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 3 मार्च से 30 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोहतक के लिए ट्रेन संख्या (04061एमईएमयू) सुबह पांच बजे रवाना होगी और रोहतक 7 बजे सुबह पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (04062) रोहतक से रात को 9 बजे चलेगी और पुरानी दिल्ली रात 11:11 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन किशनगंज, विवेकानंदपुरी हाल्ट, दयाबस्ती, शकूरबस्ती, मंगोलपुरी हाल्ट, नांगलोई, मुंडका हाल्ट, घेवरा, बहादुरगढ़, असौद, रोहंद नगर हाल्ट, सांपला, इस्माइला हरियाणा, खरावड़ और अस्थल बोहर स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
जनसाधारण ट्रेन आज निरस्त रहेगी
आनंद विहार-पटना के बीच चलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस सोमवार को पटना के लिए रवाना नहीं होगी। तकनीकी कारणों से इस ट्रेन को निरस्त किया गया है।