{"_id":"6127e239da30d4714746fff2","slug":"special-train-from-anand-vihar-delhi-to-naharlagun-arunachal-pradesh-know-its-full-time-table-and-each-detail-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: आनंद विहार से अरुणाचल के नाहरलागुन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां जानिए रूट से लेकर हर जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: आनंद विहार से अरुणाचल के नाहरलागुन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां जानिए रूट से लेकर हर जानकारी
Fri, 27 Aug 2021 12:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:19 AM IST
सार
रेल प्रशासन के मुताबिक, आनंद विहार टर्मिनल-नाहरलागुन के बीच ट्रेन संख्या 04076/04075 चलेगी। ट्रेन संख्या 04076 आनंद विहार टर्मिनल से नाहरलागुन के लिए 29 अगस्त से अगली सूचना तक प्रत्येक गुरुवार व रविवार को चलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाया कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर चलेगी। दोनों दिशाओं से यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी और यह सुपर फास्ट श्रेणी वाली ट्रेन होगी।
विज्ञापन
रेल प्रशासन के मुताबिक, आनंद विहार टर्मिनल-नाहरलागुन के बीच ट्रेन संख्या 04076/04075 चलेगी। ट्रेन संख्या 04076 आनंद विहार टर्मिनल से नाहरलागुन के लिए 29 अगस्त से अगली सूचना तक प्रत्येक गुरुवार व रविवार को चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन शाम 4.45 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 6:40 बजे नाहरलागुन पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04075 नाहरलागुन-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 31 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को नाहरलागुन से रात के 9:50 बजे चलेगी व तीसरे दिन आनंद विहार स्टेशन पूर्वाह्न 11:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
मार्ग में यह विशेष ट्रेन कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार, न्यूजलपाईगुडी, न्यू-कूचबिहार, न्यूबंगोई गांव, रंगिया, उदलगुडी, रंगापाडा व हरमूति स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।