{"_id":"d5bc47881c3ea351ee24d815190c337c","slug":"special-route-for-kanwadiyas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों के लिए बनेगा ‘कांवड़ पथ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों के लिए बनेगा ‘कांवड़ पथ’
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 16 Jul 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के दौरान नोएडा से गुजरने वाले हजारों शिवभक्त कांवड़ियों के लिए कांवड़ पथ बनाया जाएगा। ऐसा सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।
विज्ञापन
ओखला पक्षी विहार के रास्ते कालिंदी कुंज तक कांवड़ियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए लोहे के बैरियर लगाकर अलग कांवड़ पथ बनाया जाएगा। इस पूरे रास्ते को रेत और मिट्टी डालकर समतल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस रूट डायवर्जन की तैयारियों को अंजाम दे रही है। मथुरा, राजस्थान और हरियाणा की तरफ जाने वाले हजारों कांवड़ियों का रेला गाजियाबाद के रास्ते नोएडा से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन
हर साल की तरह इस साल भी कांवड़ यात्रा के लिए हिंडन नहर और ओखला पक्षी विहार का रूट तय किया गया है। एनएच-58 पर 19 जुलाई से भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित हो जाएगी। इस दौरान एनएच-24 पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाएगा।
इससे निपटने के लिए नोएडा के रास्ते एनएच-24 पर जाने वाले भारी वाहनों को एक्सप्रेसवे की तरफ डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। ओखला पक्षी विहार के रास्ते पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
ताकि झेलना न पड़े जाम
पक्षी विहार के रास्ते ओखला बैराज पर लगने वाले शिविर में जाने के लिए कांवड़ यात्रियों को सड़क पार करनी पड़ती है। इसके चलते बैराज पर जाम जैसे हालात बने रहते हैं। इस बार ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था में बदलाव किया है। प्लान के मुताबिक कांवड़ शिविर को सड़क के दाहिनी ओर शिफ्ट किया जाएगा, ताकि कांवड़ियों को बिना सड़क पार कराए कालिंदी कुंज की तरफ रवाना किया जा सके।
पक्षी विहार का रास्ता रहेगा बंद
कांवड़ियों की सहूलियत के लिए ओखला पक्षी विहार में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। चिल्ला रेगुलेटर कट से शनि मंदिर होते हुए पक्षी विहार के रास्ते का प्रयोग केवल कांवड़ यात्री कर सकेंगे। इसके अलावा कांवड़ सेवा शिविर के लोगों को भी वाहन ले जाने की इजाजत होगी। 19 जुलाई से 25 जुलाई की शाम तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
वाहनों का डायवर्जन प्लान
- ओखला बैराज व डीएनडी फ्लाईओवर के रास्ते दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान से आने वाले भारी वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से एक्सप्रेसवे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। यहां से ग्रेटर नोएडा, कासना, श्यामनगर मंडी, सिकंदराबाद होकर भारी वाहन बुलंदशहर व मुरादाबाद की तरफ जा सकेंगे।
- अक्षरधाम व नोएडा मोड़ के रास्ते आने वाले भारी वाहनों को वाया मयूर विहार, फिल्म सिटी होकर एक्सप्रेसवे का रास्ता पकड़ना होगा। यहां से भारी वाहन ग्रेटर नोएडा, कासना, श्यामनगर मंडी, सिकंदराबाद होकर बुलंदशहर और मुरादाबाद की तरफ जा सकेंगे।
- एनएच-24 पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए छिजारसी तिराहे पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। छिजारसी से गाजियाबाद की तरफ जाने वालों को सेक्टर 66 बिजलीघर चौराहे से एक्सटेंशन के गौर सिटी गोल चक्कर होकर एनएच-24 पर जाना होगा।
- ओखला बैराज पर कांवड़ियों के जत्थों से जाम जैसे हालात न बनें, इसको ध्यान में रखकर भी प्लानिंग हुई है। जरूरत पड़ने पर ओखला बैराज के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से ही डीएनडी और मयूर विहार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।