फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special remedial classes will be held for the preparation of compartment examination.

Delhi NCR News: कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारी के लिए लगेंगी विशेष रेमेडियल कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
- दस अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षा को लेकर शिक्षा निदेशालय सख्त, छात्रों की तैयारी मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पांचवीं, आठवीं, नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों की कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारी विशेष रेमेडियल कक्षाओं से होगी। शिक्षा निदेशालय ने कॉमन कम्पार्टमेंट स्कूल परीक्षा 2025-26 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए विशेष रेमेडियल कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। कंपार्टमेंट की परीक्षा 10 अप्रैल से शुरू हो रही है, जिसमें पांचवीं, आठवीं, नौवीं व ग्यारहवीं के वे छात्र शामिल होंगे जो कंपार्टमेंट की श्रेणी में आते हैं।

शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इन कक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित करने को कहा है। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि रेमेडियल कक्षाएं विषयवार और सुनियोजित तरीके से संचालित की जाएं जिससे छात्रों की कमजोरियों को दूर किया जा सके और महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा सके। साथ ही प्रधानाचार्यों को कहा गया है कि इन कक्षाओं में छात्रों की दैनिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएं। संबंधित विषय शिक्षक छात्रों को जरूरी शैक्षणिक सहयोग और अभ्यास प्रश्न पत्र उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही स्कूलों को छात्रों की प्रगति की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने जिला और जोन स्तर के अधिकारियों को भी इन निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी करने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed