फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special nets to block the path of birds at IGI Airport

Delhi NCR News: आईजीआई एयरपोर्ट पर पक्षियों का रास्ता रोकेगा विशेष जाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
पक्षियों के विमान से टकराने के बढ़ते खतरे के बीच वन्यजीव प्रबंधन में नई व्यवस्था शामिल
विज्ञापन


शनि पाथौली
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर विमानों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बर्ड हिट (पक्षी के विमान से टकराने) के खतरे को कम करने के लिए अब विशेष जाल प्रणाली लगाई जाएगी। एयरपोर्ट परिसर के उन हिस्सों में जाल लगाए जाएंगे, जहां पक्षियों के पहुंचने की आशंका रहती है। जाल के साथ इससे जुड़े अन्य उपकरण भी लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य पक्षियों की आवाजाही को नियंत्रित कर उन्हें विमान संचालन वाले संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रखना है।
विमान के उड़ान भरने या उतरने के दौरान पक्षी के उससे टकराने को बर्ड हिट कहा जाता है। इससे इंजन, पंख, विमान के आगे के हिस्से समेत अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है। पक्षी के इंजन में फंसने से उसकी कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है। इसी वजह से प्रमुख एयरपोर्ट पर पक्षियों और अन्य वन्यजीवों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए कई स्तरों पर उपाय किए जाते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में पांच साल में 695 बर्ड हिट
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जुलाई 2025 में राज्यसभा में साझा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर 2020 से जून 2025 तक 695 बर्ड हिट दर्ज हुए। इस अवधि में प्रमुख भारतीय एयरपोर्ट में दिल्ली में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। मुंबई में 407, बंगलूरू में 343 और अहमदाबाद में 337 मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से कई उपाय, अब जाल भी
आईजीआई पर वन्यजीव खतरा प्रबंधन योजना के तहत पक्षियों को दूर रखने, चूहों पर नियंत्रण, भोजन और उनके ठिकानों को नियंत्रित करने तथा कीट प्रबंधन सहित जैविक और रासायनिक उपाय किए जाते हैं। अब विशेष जाल प्रणाली भी इसमें जोड़ी जा रही है।

2023 में फेडएक्स विमान को लौटना पड़ा
एक अप्रैल 2023 को दुबई जा रहे फेडएक्स के मालवाहक विमान से उड़ान के कुछ देर बाद पक्षी टकरा गया था। विमान करीब 1,000 फीट की ऊंचाई पर था। इसके बाद उसे दिल्ली लौटना पड़ा और एयरपोर्ट पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई। पक्षी के टकराने से विंडशील्ड में दरार आने की जानकारी सामने आई थी। 26 मई 2024 को लेह जा रहा स्पाइसजेट का विमान भी दूसरे इंजन से पक्षी टकराने के बाद दिल्ली लौट आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed