{"_id":"6ab161a112277ca77a0a41b3","slug":"dumper-driver-arrested-in-sarita-vihar-accident-compensation-announced-for-victims-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-155944-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सरिता विहार हादसे में डंपर चालक गिरफ्तार, पीड़ितों को मुआवजे का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सरिता विहार हादसे में डंपर चालक गिरफ्तार, पीड़ितों को मुआवजे का एलान
विज्ञापन
-मृतकों के परिवार को तीन-तीन लाख की मदद
-घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी कंपनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। सरिता विहार में सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम कर रहे कर्मचारियों को डंपर से टक्कर के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद से फरार हुए डंपर चालक विनोद कुमार (42) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह उत्तर प्रदेश के एटा का रहने वाला है। वहीं डंपर मालिक विकास भड़ाना को नोटिस देकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच कालिंदी अस्पताल के पास सीसीटीवी कैमरा लगाने आई टीम सड़क किनारे काम कर रही थी। इसी दौरान डंपर ने पीछे से स्काई लिफ्ट लगी पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप आगे खड़ी ऑटो से जा भिड़ी। इससे लिफ्ट पर काम कर रहे कर्मचारी नीचे गिर गए। हादसे में उमेश (23), प्रवीण कुमार (35), सूरज सिंह (34) और आकाश (20) की मौत हो गई, जबकि अनूप (26) और खेम सिंह (40) घायल हो गए।
मृतकों के परिवार को तीन-तीन लाख रुपये
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद डंपर मालिक ने हादसे में जान गंवाने वाले चारों कर्मचारियों के परिवार को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति जताई है। वहीं दोनों घायलों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों के इलाज का खर्च भी कंपनी उठाएगी। दोनों का अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिवार की ओर से मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण में मुआवजे का दावा दाखिल करने के लिए दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।