फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special Kirtan Samagam to commemorate the 350th martyrdom anniversary of Guru Tegh Bahadur

Delhi NCR News: गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी शताब्दी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कीर्तन समागम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। यमुनापार में गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी शताब्दी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कीर्तन समागम गीता कॉलोनी रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। इस आध्यात्मिक समागम में पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनियों और कथावाचकों ने संगत को गुरबाणी, नाम-स्मरण और गुरु इतिहास से जोड़ा। इस पावन अवसर पर संत बाबा बचन सिंह (कारसेवा वाले) और बाबा बलबीर सिंह (96 करोड़ी) ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने संगत को गुरु साहिब से संबंधित ऐतिहासिक शस्त्रों के दर्शन भी करवाए। समागम में दिल्ली सरकार के वरिष्ठ मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा के अलावा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के महासचिव जगदीप सिंह काहलो सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने गुरु तेग बहादुर के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगत के साथ गुरुदर्शन किए। इस पूरे आयोजन का संचालन कमेटी के सचिव जसमेन सिंह नोनी के नेतृत्व में बेहद सादगी, अनुशासन और श्रद्धा के साथ किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed