फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   special dish will be served to pm modi in swarn jayanti program in gurgaon

पीएम मोदी को परोसा जाएगा खास व्यंजन, खुद सीएम ने बनाया मेन्यू

Sun, 30 Oct 2016 12:13 AM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 30 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
special dish will be served to pm modi in swarn jayanti program in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला

गुरु द्रोणाचार्य की धरती गुडग़ांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा का मशहूर चूरमा और जलेबा का स्वाद चखेंगे। मोदी की मेहमाननवाजी में स्पेशल हरियाणावी देसी डिश पेश की जाएगी। एक नवंबर को होने वाले हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री के लिए खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणवीं खाने का मेन्यू तैयार किया है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली हिदायतों के अनुसार हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री के रात के भोजन की मेन्यू तैयार कर लिया है। मोदी विशुद्ध शाकाहारी हैं और वह कम तेल व कम मसाले वाले भोजन पसंद करते हैं, लेकिन हरियाणा की कहावत %देसां में देस हरियाणा, जित दूध-दही का खाणा’ की झलक मोदी के खाने में देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


मोदी के खाने में घी और मसाले का भरपूर समायोजन होगा। मोदी के रात के भोजन में स्पेशल हरियाणवीं डिश परोसा जाएगा। इसमें बथुआ का रायता, बेसन मसाला रोटी, भूरा रोटी घी, मिक्स दाल, बाजरा आलू रोटी, सिंगरी की सब्जी, हरा धनिया छोला, मिक्स दाल, टमाटर की चटनी, खीर और मलपुआ को प्रमुखता से शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा खाने में अपनी सूगंध के मशहूर बासमती चावल से बना जीरा राइस के साथ दाल, तवा रोटी, प्लेन दही, मिक्स्ड कट फ्रूट, मिक्स्ड वेजीटेबल सूप के अलावा दो तरह की सब्जियां परोसी जाएंगी।

मोदी के आने के साथ चाय व बिस्किट की भी व्यवस्था

special dish will be served to pm modi in swarn jayanti program in gurgaon

मोदी के आने के साथ चाय व बिस्किट की भी व्यवस्था की जा रही है। भोजन स्वास्थ्य विभाग की विशेष जांच दल की निगरानी में तैयार होगा और जांच दल की देख-रेख में परोसा भी जाएगा। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक मोदी के खाने पर स्वर्ण जयंती प्राधिकरण के स्टेयरिंग कमेटी और एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्यों की भी राय ली गई थी। जिसके बाद यह सूची तैयार हुई है। इसके लिए अलग से फूड ऑर्गेनाइजिंग कमेटी का गठन किया गया।

बासमती चावल करनाल से और अन्य चीजें प्रदेश के दूसरे जिलों से अधिकारियों की निगरानी में मंगाया गया है। फूड एंड ड्रग विभाग के अधिकारियों की निगरानी में खाना तैयार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed