फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special cut off will be released today for admission in DU's NCWEB

DU: एनसीवेब में दाखिले के लिए आज जारी होगी स्पेशल कट ऑफ, आवेदन के लिए छात्राओं को मिलेंगे दो दिन

Tue, 05 Sep 2023 01:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Sep 2023 01:17 AM IST
सार

स्पेशल कट ऑफ के तहत वह ही छात्राएं दाखिले के योग्य होंगी जो इससे पहले जारी हो चुकी पहली, दूसरी व तीसरी कट ऑफ में दाखिला नहीं ले सकी या जिनका दाखिला नहीं हुआ।

विज्ञापन
Special cut off will be released today for admission in DU's NCWEB
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिऐट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में तीन कट ऑफ के दाखिले समाप्त हो गए हैं। इसके बाद भी दाखिले की गुंजाइश है। ऐसे में अब पांच सितंबर को एनसीवेब की स्पेशल कट ऑफ जारी की जाएगी। इस कट ऑफ में एक से चार फीसदी तक की गिरावट होने की संभावना है। स्पेशल कट ऑफ के तहत दाखिला लेने के लिए दो दिन मिलेंगे। छात्राएं छ सितंबर सुबह 10 बजे से सात सितंबर रात 11:59 मिनट तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


स्पेशल कट ऑफ के तहत वह ही छात्राएं दाखिले के योग्य होंगी जो इससे पहले जारी हो चुकी पहली, दूसरी व तीसरी कट ऑफ में दाखिला नहीं ले सकी या जिनका दाखिला नहीं हुआ। पहले जारी हो चुकी तीनों कट ऑफ में जिनका दाखिला हो गया वह छात्राएं इस कट ऑफ में दाखिले के योग्य नहीं होंगे। इस कट ऑफ के तहत कॉलेज सेंटर आठ सितंबर शाम पांच बजे तक दाखिले को मंजूरी देंगे। इसके बाद नौ सितंबर शाम पांच बजे तक फीस का भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इस स्पेशल कट ऑफ की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 12 सितंबर को चौथी कट ऑफ जारी की जाएगी। इस कट ऑफ में भी छात्रों को दाखिला लेने के लिए 13 व 14 सितंबर दो दिन ही मिलेंगे। कॉलेज दाखिले को मंजूरी 15 सितंबर को देंगे जबकि फीस का भुगतान 16 सितंबर शाम पांच बजे तक किया जा सकेगा। मालूम हो कि एनसीवेब में केवल छात्राएं ही कट ऑफ से दाखिला ले सकती हैं। नियमित कॉलेजों में दाखिला नहीं होने पर छात्राएं दाखिले के लिए एनसीवेब का ही रुख करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमओपी न्यूरोलॉजी-पीजी डिप्लोमा योगा थेरेपी की काउंसलिंग आज
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के एमओपी (मास्टर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी) न्यूरोलॉजी और पीजी डिप्लोमा इन योगा थेरेपी की ऑफलाइन काउंसलिंग की शुरुआत मंगलवार को होने जा रही है। यह काउंसलिंग विवि के द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी। इन दोनों प्रोग्राम के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के सफल उम्मीदवार जिन्होंने 1,000 रुपए की काउंसलिंग भागीदारी फीस जमा करा रखी है, वे इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। पीजी डिप्लोमा इन योग थेरेपी प्रोग्राम मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा में उपलब्ध है। इस प्रोग्राम के लिए 22 सीटें हैं। इस प्रोग्राम में सीट आवंटन के बाद 12 सितंबर तक सीट को निरस्त कराया जा सकता है। एमओपी न्यूरोलॉजी के लिए 11 सितंबर तक सीट को निरस्त कराया जा सकता है। इन कोर्सेज के संबंध में अधिक जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in और https://ipu.ac.in पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed