फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   special coding for drug parties in delhi ncr

स्पेशल कोडिंग के जरिए हो रही है नशा पार्टी

Sat, 31 May 2014 09:14 AM IST
Updated Sat, 31 May 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
special coding for drug parties in delhi ncr

परीक्षा के बाद फ्री टाइम में आपके बच्चे दोस्तों संग पार्टी करने जा रहे हैं तो जरा सतर्क हो जाइए। साइबर सिटी में ऐसी कई नशे की पार्टियां शुरू हो गई हैं, जिसमें आपके बच्चे शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस से बचने के लिए इन पार्टियों की कोडिंग कर दी गई है। वहीं ओपन एंट्री होने के चलते किशोर अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ इन पार्टियों में नशे के आदी हो रहे हैं।
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में पुलिस की सख्ती को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के किशोर भी गुड़गांव में नशे की पार्टियों में शामिल हो रहे हैं।

पकड़े गए थे 100 से ज्यादा बच्चे

special coding for drug parties in delhi ncr

बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट आने के बाद साइबर सिटी में ऐसी पार्टियों का जबरदस्त चलन देखने को मिल रहा है। शहर के कई पब-बार में चोरी-छिपे हो रही हुक्का पार्टी में 12 से 16 साल के किशोर शामिल हो रहे हैं।

बता दें कि स्थानीय डीटी मॉल स्थित बज्ज बार में पिछले साल 15 मार्च को नशे की पार्टी करते सौ से ज्यादा बच्चे पकड़े गए थे। पुलिस को यह तक पता नहीं लग पाया कि आखिर पार्टी आयोजित किसने की।

हालांकि, इंटरनेट पर नशे की पार्टियों के ऐसे ही खेल के चलते पुलिस ने कई पब और बार पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। लेकिन ऐसी पार्टियों का दौर अभी भी खत्म नहीं हुआ है। अब पार्टियों की कोडिंग के अनुसार नशे की पार्टियां की जा रही है।

गजब है हुक्के का कोर्ड वर्ड

special coding for drug parties in delhi ncr

इंटरनेट पर www.gortal.com, www.asklaila.com, www.zoomat.com पर कई पार्टियों के लिंक मिले हैं, जिनमें पार्टियों का पूरा मेन्यू दिखाया जा रहा है।

टीन एजर्स को हुक्का बार का चाव चढ़ाने के लिए फ्लेवर्ड हुक्का जिनमें सेलमॉन, कॉर्डिमॉम, लेमन मिंट, चॉकलेट, रोज सिगार, एनर्जी सीसा, ब्लू बेली, ग्रीन मिंट, पाइन एप्पल, समारोफ-69, कच्ची कली, पान रस, पान मसाला, पान रसना, ऑफ्टर-8 आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

हुक्के को कोडवर्ड के रूप में शीशा कहते हुए पूरा मेन्यू तैयार किया गया है। दिन में होने वाली ऐसी पार्टियों में हैप्पी आवर्स के नाम पर बीयर के कांबो ऑफर भी शामिल हैं। जिसमें आसानी से बच्चे फंस रहे है।

विज्ञापन

ऐसे चलता है पूरा खेल

special coding for drug parties in delhi ncr

इन पार्टियों में ज्यादातार स्कूल में पढ़ने वाले किशोरों को शामिल किया जाता है। घर से बच्चों को हुक्का बार तक लाने के लिए दिन में पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है।

ऐसे में बच्चे आसानी से पार्टी कर वापस घर आ जाते हैं। घरवालों को भी इसकी खबर नहीं होती। इसके लिए बाकायदा पूरी टाइमिंग और मेन्यू भी दिया जा रहा है। एंट्री से पहले पेमेंट कर बच्चे आसानी से यहां नशा करते हैं।

फेसबुक, ट्विटर के अलावा व्हॉट्स एप पर भी ऐसी कई पार्टियों के कोडिंग संदेश भेजे जा रहे हैं। 100 से 1000 रुपये की फीस में बच्चे इन पार्टियों की तरफ काफी आसानी से आकर्षित हो रहे हैं।

ये कोड है खास

special coding for drug parties in delhi ncr

-पार्टी टू नाइट
-रिजल्ट सेलिब्रेशन
-ग्रुप डिस्कशन
-हॉलीडे मसाला
-मॉल पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed