फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special cell of delhi police arrested two close aides of Khalistani terrorist Landa

Delhi: पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिस्तानी आतंकी लंडा के दो करीबियों को पकड़ा, ड्रग और हथियार की करते हैं तस्करी

Fri, 20 Jan 2023 06:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Jan 2023 06:25 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों में राजन भाटी पंजाब का हथियार और ड्रग तस्कर है जो लंडा के इशारे पर काम करता है जबकि दूसरा आरोपी चीना ड्रग सप्लायर है।

विज्ञापन
Special cell of delhi police arrested two close aides of Khalistani terrorist Landa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिस्तानी आतंकवाद के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की है। खालिस्तानी आतंकी लांडा हरीके के दो करीबी गैंगस्टर राजन भाटी और चीना को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने पंजाब से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राजन भाटी पंजाब का बहुत बड़ा ड्रग्स और आर्म्स सप्लायर है जो कनाडा और दूसरे देशों में फैले लंडा हरिके के ऑपरेशन को पंजाब से ऑपरेट कर रहा था। चीना भी ड्रग्स की सप्लाई से जुड़ा हुआ है। पंजाब पुलिस ने हाल ही में राजन के दो खास गुर्गों हरजसनीत और कमलजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि राजन के खिलाफ मोहाली में केस दर्ज किया गया है। उस पर पहले से 15 आपराधिक मामले चंडीगढ़ और पंजाब में दर्ज हैं, इसमें रेप, मर्डर और छेड़खानी के केस भी है। उस पर डीएसपी पर फायरिंग करने का भी आरोप है। एक बार वो कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर भाग चुका है। राजन गुरदासपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed