फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special Cell of Delhi Police arrested Most Wanted miscreant Burhan from Rampur

मोस्ट वांटेड बदमाश बुरहान रामपुर से गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए गंदे नाले में कूद गया था आरोपी

Mon, 22 Jul 2019 10:34 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Jul 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Special Cell of Delhi Police arrested Most Wanted miscreant Burhan from Rampur
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश बुरहान - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के मोस्ट वांटेड बदमाश मोहम्मद बुरहान उर्फ बुहानुद्दीन (20) को रामपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी गंदे पानी के नाले में कूद गया था। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने भी नाले में छलांग लगा दी और आरोपी को दबोच लिया। वह दिल्ली व एनसीआर में हथियारों के बल पर लूट की 50 से ज्यादा वारदातों अंजाम दे चुका है। आरोपी की एक वारदात की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी मनीषी चंद्रा के अनुसार, नार्थ-ईस्ट जिले के स्पेशल स्टाफ ने बुरहान के दो साथियों को हाल ही में गिरफ्तार किया था। बुरहान दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा व बिजनौर में 10 मामलों में गिरफ्तार हो चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया था और अपने गिरोह को फिर से संगठित किया। उनको हथियार उपलब्ध कराए। ये लूटे गए या चोरी के दोपहिया वाहन से लूट की वारदात करते थे। इस गिरोह ने मॉडल टाउन इलाके में रात के समय हथियारों के बल पर कारोबारी को उस समय लूट लिया था जब वह अपने घर में कार पार्क कर रहा था। 

लूट की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस तरह से एनएफसी इलाके में मेडिकल स्टोर पर लूटपाट की थी। 30 जून को गुंजारांवाला टाउन में वारदात करने के बाद जब ये वापस लौट रहे थे तो पुलिसकर्मियों ने इन्हें घेर लिया था। आरोपी बुरहान पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हो गया था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल सेल में तैनात एसीपी ललित मोहन नेगी व अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर संजय गुप्ता व शिव कुमार की विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने बिजनौर, यूपी व दिल्ली में कई जगह दबिश दी। 

इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली थी कि बुरहान रामपुर में देखा गया है। पुलिस ने आरोपी को रामपुर से दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर जाफराबाद स्थित उसके घर से .32 बोर की पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए। आरोपी मूलरूप से उप्र के बिजनौर जिले की तहसील चंदनपुर अंतर्गत गांव ओरीपीर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed