फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special cell arrested two most wanted miscreants of Delhi

स्पेशल सेल ने दिल्ली के दो मोस्ट वांटेड बदमाशों को दबोचा

Mon, 27 Jan 2020 07:39 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 27 Jan 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Special cell arrested two most wanted miscreants of Delhi
आरोपी गिरफ्तार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो मोस्ट वांटेड बदमाशों अमित उर्फ दबंग और रवि उर्फ मुनिया को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने मकोका केस में वांछित अमित उर्फ दबंग पर दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। रवि पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार व हरियाणा पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। अमित टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का शार्प शूटर है, जबकि रवि, सुनील राठी व नीरज बवानिया गिरोह का बदमाश है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी मनीषी चंद्रा के अनुसार गांव ताजपुर कलां, दिल्ली निवासी अमित उर्फ सोनू उर्फ दबंग (25) के चार व गांव बारोना, जिला सोनीपत हरियाणा निवासी रवि उर्फ मुनिया (33) के खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। नीतू दबोदिया के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसके गिरोह के ज्यादातर बदमाश राजेश बवानिया (इस समय जेल में) गिरोह में शामिल हो गए थे। सुनील राठी व टिल्लू ताजपुरिया राजेश बवानिया गिरोह का समर्थन करते थे।
विज्ञापन


वर्ष 2012 में अमित दबंग व टिल्लू ताजपुरिया की जितेन्द्र उर्फ गोगी से गैंगवार चल रही थी। रोहिणी कोर्ट में अमित ने वर्ष 2014 में जितेन्द्र गोगी पर गोली चला दी थीं। गोगी मामूली रूप से घायल हो गया था। वर्ष 2015 में अमित दबंग ने गोगी गिरोह के अमित उर्फ कमांडो की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद अमित उर्फ दबंग गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि उर्फ मुनिया सुनील राठी और नीरज बवानिया गिरोह का बदमाश था। गैंगस्टर राजेश बवानिया ने नीरज बवानिया व सुनील राठी को कमजोर करने के लिए रवि उर्फ मुनिया पर हमले की साजिश रची थी। इस हमले में रवि के बजाय उसका भाई मारा गया था। इसका बदला लेने के लिए रवि ने अमित उर्फ दबंग के साथ मिलकर रवि उर्फ लांबा के भाई जोगिंदर उर्फ सोनू की हत्या कर दी थी। मृतक राजेश बवानिया गिरोह का बदमाश था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed