{"_id":"62e834e6ef838b598126e2cd","slug":"special-campaign-against-chinese-manjha-delhi-police-arrested-18-shopkeepers-recovered-182-rolls","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे के खिलाफ विशेष अभियान: पुलिस ने 18 दुकानदारों को किया गिरफ्तार, 182 रोल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे के खिलाफ विशेष अभियान: पुलिस ने 18 दुकानदारों को किया गिरफ्तार, 182 रोल बरामद
Tue, 02 Aug 2022 10:27 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:27 AM IST
सार
चाइनीज मांझे के चपेट में आने से पीतमपुरा इलाके में एक युवक की मौत और कुछ लोगों के घायल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने सभी जिलों में मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है।
विज्ञापन
चलती सड़क के बीच कटी पतंग साबित हो सकती है जानलेवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम जिला पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकादारों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 18 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने 18 दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से चाइनीज मांझे के 182 रोल बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिछले 5 दिन तक चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
चाइनीज मांझे के चपेट में आने से पीतमपुरा इलाके में एक युवक की मौत और कुछ लोगों के घायल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने सभी जिलों में मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। पश्चिम जिला पुलिस ने पिछले पांच दिन तक चलाए अभियान में चाइनीज मांझा बेचने वाले 18 दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंधन करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि दुकानदारों के खिलाफ 18 मामले दर्ज किए गए हैं। अभियान के दौरान इन दुकानदारों के दुकान से पुलिस ने चाइनीज मांझे के 182 रोल बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ख्याला थाना पुलिस ने 7, इंद्रपुरी ने 3, कीर्ति नगर ने 3, तिलक नगर ने 2, विकासपुरी, हरिनगर और पंजाबी बाग थाना पुलिस ने एक एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन