{"_id":"592524d84f1c1ba716535ed2","slug":"spark-on-train-roof-at-rajiv-chowk-metro-station-train-evacuated","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो में चिंगारी के बाद उठने लगा धुंआ, अफरा-तफरी के बीच खाली कराई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो में चिंगारी के बाद उठने लगा धुंआ, अफरा-तफरी के बीच खाली कराई ट्रेन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब दिल्ली मेट्रो की एक ट्रेन की छप पर चिंगारी उठती दिखी। इसके तुरंत बाद ही मेट्रो प्रशासन हरकत में आ गया और ट्रेन को रोक कर तुरंत ही उसे खाली करा दिया गया।
विज्ञापन
मेटो के एक अधिकारी के मुताबिक सुबह लगभग 10:22 बजे केंद्रीय सचिवालय के चलने वाल ट्रेन की छत से घुंआ उठता देखा गया उससे कुछ चिंगारी भी उठती दिखी जिसके बाद मेट्रो प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।
विज्ञापन
इस बारे में डीएमआरसी का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह शॉर्ट सर्किट का मामला लगता है हालांकि इस मामले में कुछ भी कहना तब तक संभव नहीं है जब तक की जांच नहीं हो जाती।
विज्ञापन
हालांकि इसके तुरंत बाद कई यात्रियों ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी भी शेयर की है। यात्रियों का कहना है कि उन्होंने दो धमाकों की आवाज सुनी है।