फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SP Tumke engaged in the gathering, lashed note

सपा की सभा में लगे ठुमके, बरसे नोट

Mon, 24 Mar 2014 01:18 AM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 24 Mar 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
SP Tumke engaged in the gathering, lashed note
कस्बे में आयोजित सपा की एक गोष्ठी में रविवार को आचार संहिता का खुला उल्लंघन हुआ। सपा प्रत्याशी कमलेश वाल्मीकि के पक्ष में आयोजित गोष्ठी में डिबाई विधायक की मौजूदगी में रागिनी कलाकारों ने भीड़ जुटाने के लिए जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन


लोगों ने भी उन पर नोटों की बारिश भी की। इस मामले में मजिस्ट्रेट ने कार्यक्रम आयोजक पर मुकदमा दर्ज कराया है।

ऊँचागांव में शनिवार शाम ग्राम प्रधान बुद्धा वर्मा ने विचार गोष्टी कार्यक्रम का आयोजन कराया। इसमें डिबाई विधायक गुडडू पंडित मौजूद रहे।

भीड़ जुटाने के लिए आयोजक ने महिला रागिनी कलाकारों को बुलाया गया था। महिला कलाकारों ने दर्शकों के मनोरंजन और भीड़ जुटाने के लिए जमकर ठुमके लगाये।

महिला कलाकारों के ठुमकों पर मंत्रमुग्ध होकर मौजूद लोगों ने भी खूब नोट बरसाये। विधायक गुड्डू पंडित ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और पार्टी के प्रत्याशी को जिताने पर क्षेत्र के विकास की गारंटी देने का दावा किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता पूरनचंद शास्त्री, संचालन खुर्शीद आलम ने किया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान बुद्धा वर्मा, रिंकु शर्मा, मनोज कुमार, मोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर फ्लाइंग स्क्वॉॅयड मौके पर पहुंचा और कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed