फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sp Traffic traped in jam after take u Turn in noida

खुद जाम में फंसे एसपी ट्रैफिक, यू-टर्न लेकर लौटे वापस

Sat, 25 Aug 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 25 Aug 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
sp Traffic traped in jam after take u Turn in noida
noida traffic

सेक्टर-71 से पृथला चौक को जोड़ने वाली सड़क पर गौड़ सिटी तक करीब तीन किलोमीटर लंबे जाम ने शुक्रवार आधी रात तक लोगों की मुसीबत बढ़ाकर रखी। जाम से निपटने के लिए किया गया प्रयोग लोगों की समस्या की वजह बन गया। देर रात तक खुद एसपी ट्रैफिक अनिल झा लंबे जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन


पर्थला गोलचक्कर पर रोजाना जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार रात से कुछ कट बंद कर दिए थे। सेक्टर-71 से सीधे किसान चौक और एफएनजी रास्ते पर छिजारसी से सीधे सोरखा या सेक्टर 71 की ओर जाने का रास्ता बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन


इसकी वजह से शुक्रवार शाम सात बजे से वाहनों की रफ्तार थमनी शुरू हो गई और देखते ही देखते करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसमें आम जनता ही नहीं, बल्कि एसपी ट्रैफिक अनिल झा भी फंस गए। रात करीब 11:30 बजे तक जाम में फंसे होने से एसपी ट्रैफिक यू-टर्न लेकर वापस लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

2243 वाहन चालकों के डीएल निलंबित

शनिवार सुबह भी यही स्थिति बनी रही। इसके बाद शनिवार शाम एक बार फिर व्यवस्था में बदलाव किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब वाहन सेक्टर-71 से सीधे किसान चौक की ओर जा सकेंगे। सिर्फ छिजारसी से आने वाले वाहन गोलचक्कर से सीधे सोरखा या सेक्टर-71 की ओर नहीं जा सकेंगे।

इन वाहन चालकों को किसान चौक की ओर जाकर यू-टर्न लेकर आना होगा। रक्षाबंधन के मौके पर बाजारों में लोगों की अधिक भीड़ से शनिवार शाम जाम की समस्या रही। सेक्टर-27 अट्टा मार्केट, सेक्टर-18, सेक्टर-5 हरौला, फिल्म सिटी मार्ग, सेक्टर-12-22 तिराहा समेत कुछ और जगह जाम की समस्या रही। सबसे ज्यादा समस्या अट्टा मार्केट के सामने वाले रास्ते पर रही।

नियमों को तोड़ने पर इस साल अब तक 2243 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर ही 900 से ज्यादा चालकों के डीएल निलंबित करने की संस्तुति ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के परिवहन विभाग से की है। कम से कम तीन महीने के लिए डीएल निलंबित किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed