फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SP President Akhilesh Yadav meets Delhi SP leader Azam Khan

Delhi: आजम खां से मिले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, हार्ट अटैक आने के बाद कल ही अस्पताल से मिली है छुट्टी

Fri, 16 Sep 2022 04:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 16 Sep 2022 04:06 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने दिल्ली में आजम खां से मुलाकात की और उनकी सेहात का हाल जाना।मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि आज आजम खान साहब के साथ एक कुशलक्षेम मुलाकात हुई।

विज्ञापन
SP President Akhilesh Yadav meets Delhi SP leader Azam Khan
आजम खां के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : Twitter@yadavakhilesh

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा नेता आजम खां से दिल्ली में मुलाकात की और उनकी सेहात का हाल जाना। कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा अध्यक्ष लखनऊ में 28 से 29 सितंबर तक आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन का भी आमंत्रण उन्हें दे सकते हैं। बता दें कि हार्ट अटैक आने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती आजम खां को कल यानी गुरुवार को ही छुट्टी मिली है। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि आज आजम खान साहब के साथ एक कुशलक्षेम मुलाकात हुई।

विज्ञापन

हाल ही में सपा नेता आजम खां को हार्ट अटैक आने के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुधवार को नार्मल रूम में शिफ्ट कर दिया गया था और गुरुवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उनके हार्ट में ब्लॉकेज मिलने के बाद डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी के बाद स्टेंट डालकर उनके दिल की धमनी में ब्लॉकेज खोला है।

जेल से आने के बाद तीसरी बार हुए बीमार
आजम खां सीतापुर की जेल में लगभग 27 महीने रहे। वहां से जमानत पर छूटने के बाद वे अस्वस्थ चल रहे हैं। तीसरी बार उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इसी साल मई माह में जेल से छूटने के बाद आजम खां को सांस लेने में तकलीफ की वजह से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed