फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SP and BSP have finalized the sharing of 22 of the 26 seats in western Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा गठबंधन की पहली सूची जारी, यहां देखें कौन कहां से उतरेगा मैदान में

Fri, 18 Jan 2019 12:51 AM IST
Vikas Kumar पूनम मेहता, नई दिल्ली
पूनम मेहता, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
SP and BSP have finalized the sharing of 22 of the 26 seats in western Uttar Pradesh
अखिलेश-माया
सपा और बसपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 26  में से 22 सीटों  के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। इनमें से 11 सीटों पर बसपा, 7 सीटों पर सपा और रालोद चार सीटों पर लड़ेगी। इसमें से दो सीटों पर सपा के उम्मीदवार रालोद केसिंबल पर लड़ेंगे। इसमें जिस लोकसभा सीट पर जो पार्टी रनर रही उस सीट को उसके खाते में दिया गया है। केवल मुजफ्फरनगर इसका अपवाद है। इसे बसपा ने रालोद केलिए छोड़ा और बदले में  बुलंदशहर ले ली है।   
विज्ञापन

      
गठबंधन में तीन दिन से सीटों को लेकर लग रहे कयासों पर बृहस्तपतिवार को विराम लगता दिखा। सूत्रों के अनुसार गठबंधन में बसपा को वरीयता मिली है। पार्टी के खाते में अभी तक 11 सीटें हैं। इसमें नगीना बुलंदशहर आगरा शहर आरक्षित और परंपरागत तौर पर बहुजन समाज पार्टी की सीट हैं। सात सीट जनरल हैं। इसमें केवल बुंलदशहर को छोड़कर अन्य पर पार्टी का जनाधार खासा तगड़ा माना जाता है। यही वजह है मोदी लहर में भी इन सीटों पर पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा था। 
विज्ञापन

         
समाजवादी पार्टी ने गठबंधन धर्म को निभाने में सक्रिय भूमिका के साथ बड़प्पन दिखाते हुए आठ सीटें ही ली हैं। इन सीटों पर पार्टी का फोकस अल्संख्यक और जातिगत वोट के अलावा पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा के 19 फीसदी से ज्यादा वोट और सपा के 22 फीसदी से ज्यादा वोट शेयर को मिलाकर भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की योजना है। इसके लिए पार्टी ज्यादातर सीटों पर पुराने उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी में है।          
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूत्रों के अनुसार रालोद को यूं तो दो सीटे मिली हैं। पर पार्टी की राज्य  में मान्यता को बरकरार रखने के लिए सपा ने गठबंधन धर्म निभाते हुए दो सीटों हाथरस और मथुरा से उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के  लेकिन चुनाव रालोद के सिंबल पर लड़ाने का मन बना लिया है।पश्चिमांचल की चार सीटों समेत 54 सीटों पर मंथन जारी है। इस क्रम में मायावती गुरुवार और शुक्रवार को यूपी के संभावित प्रत्याशियों से मुलाकात कर रही हैं।       

    
बसपा की सीटे हैं.... 
मेरठ-हापुड़, बुलंदशहर, आगरा, फतेहपुर सीकरी, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, अमरोहा बिजनौर, नगीना और अलीगढ़ है           

समाजवादी पार्टी..... 
कैराना, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद है। हाथरस समाजवादी पार्टी के खाते में रालोद चार सीटे मांग रहा था। बुधवार को लखनऊ में अखिलेश और जंयत के बीच हुई बैठक के बाद सपा अपने हिस्से से दो सीट पर रालोद को दे रही है। इसलिए पार्टी के पास बागपत और मुजफ्फरनगर तो है ही लेकिन मथुरा तथा हाथरस से भी सपा का उम्मीदवार रालोद के सिंबल पर लड़ेगा।        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed