फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   south Delhi municipal corporation: Five months before increase in property tax now withdraw

दक्षिणी नगर निगम : पांच माह पहले संपत्ति कर में हुई बढ़ोतरी वापस 

Sat, 27 Jul 2019 07:04 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 27 Jul 2019 07:04 AM IST
विज्ञापन
south Delhi municipal corporation: Five months before increase in property tax now withdraw
सांकेतिक तस्वीर

पांच महीने पहले दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के संपत्ति कर में बढ़ोतरी के फैसले को रद्द कर दिया गया है। शुक्रवार को दक्षिणी निगम के सदन की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाया गया, जो पारित हो गया। इस निर्णय से निगम को करीब 80 करोड़ का नुकसान होगा।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव नजदीक देखकर यह फैसला लिया गया है। दक्षिणी निगम की नेता सदन कमलजीत सहरावत ने संपत्ति कर में बढ़ोतरी को रद्द करने का प्रस्ताव रखा। इसमें कहा गया है कि 26 फरवरी को सदन ने थर्ड म्यूनिसिपल वे वैल्यूएशन कमेटी की सिफारिशों को मंजूर कर लिया था। इसके बाद टैक्स में बढ़ोतरी की गई थी।
विज्ञापन


रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, पार्षदों और करदाताओं ने इसे वापस लेने की मांग की थी। इस प्रस्ताव के बाद लोगों को पहले के बराबर ही टैक्स की अदायगी करनी होगी। स्टैंडिंग कमेटी में इस संबंध में प्रस्ताव पास होने के साथ साथ ही प्रॉपर्टी की श्रेणी में बदलाव से कर का बोझ चार गुना तक बढ़ गया था। संपत्ति कर जमा कराने वालों की अतिरिक्त राशि आगामी बिलों में समायोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed