{"_id":"5cf84de9bdec2207402ec71a","slug":"south-african-woman-arrest-with-the-banned-drug-bag-at-delhi-airp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीकी महिला के बैग से मिली प्रतिबंधित दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण अफ्रीकी महिला के बैग से मिली प्रतिबंधित दवा
Thu, 06 Jun 2019 04:49 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 06 Jun 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने दक्षिण अफ्रीकी महिला के बैग से लाखों रुपये कीमत की प्रतिबंधित दवा एफेड्रिन बरामद की है। महिला जोहांसबर्ग जाने के लिए एयरपोर्ट पर आई थी। उसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि 4 जून की रात करीब पौने बारह बजे सीआईएसएफ की सर्विलांस टीम ने एक महिला यात्री के बैग की जांच की। बैग में रखी चादर में 58 पाउच मिले। जांच करने पर पता चला कि पाउच में प्रतिबंधित दवा एफेड्रिन थी।
विज्ञापन
यात्री दक्षिण अफ्रीका निवासी जलिसा अमांडा योलिसवा थांडेका है छानबीन में पता चला कि वह प्रतिबंधित दवा लेकर जोहांसबर्ग जा रही थी। सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि बरामद दवा का वजन करीब 12.8 किलोग्राम है। इसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन