{"_id":"653a163d7c7097dadc0e4326","slug":"soumya-murder-case-hearing-of-the-case-postponed-today-in-saket-court-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Soumya Murder Case: साकेत कोर्ट में आज मामले की सुनवाई टली, अब सात नवंबर को फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Soumya Murder Case: साकेत कोर्ट में आज मामले की सुनवाई टली, अब सात नवंबर को फैसला
Thu, 26 Oct 2023 01:03 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या में सजा पर साकेत कोर्ट में आज सुनवाई टल गई है। अब कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई सात नवंबर को होगी। कोर्ट में अगली सुनवाई में दोषियों की सजा पर बहस होगी। कोर्ट ने दोषियों के वकील को हलफनामा दाखिल करने के लिए समय दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने मामले में कोर्ट में दोषियों की संपत्ति और जेल में उनके बर्ताव को लेकर हलफनामा दाखिल किया है। दिल्ली पुलिस के हफलनामा की कॉपी दोषियों के वकील को दी गई है। मामले में दोषी रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत सिंह मालिक, अजय कुमार, अजय सेठी की तरफ से हलफनामा नहीं दाखिल किया गया। दोषियों के वकील ने कहा हलफनामा दाखिल करने के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन