{"_id":"57fe2ed74f1c1b762b28df0b","slug":"sophistication-selling-sweets-called-sweet-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट खोरों के हौंसले बुलंद, मिठाईयों के नाम बिक रहा मीठा जहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट खोरों के हौंसले बुलंद, मिठाईयों के नाम बिक रहा मीठा जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
स्वीट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों मिठाईयों की दुकानों पर मीठा जहर खुलेआम बेचा जा रहा है। बनने वाली मिठाईयों में गंदे तेल व केमिकल पदार्थों का इस्तेमाल कर खुलेआम मिठाईयां तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
इसके बावजूद इन दुकानदारों के प्रति स्वास्थ्य विभाग चुप्पी साधे हुए है। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते मिठाईयों की दुकानों पर छापेमारी कर उनके विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
जिससे मिलावट खोरों के होंसले बुलन्द है, जो खुलेआम इस प्रकार की मिठाईयों को दीपावली पर्व की वजह से दिन रात तैयार करने में लगे हुए है।
यदि स्वास्थ्य विभाग छापेमारी करें तो मानव जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों का पर्दाफास हो सकता है। नगरवासी प्रताप बहादुर, सत्तार, राहुल, मुन्ना, अकरम, जाकिर, निज्जर, अमानत आदि का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत के चलते घटियां मिठाईयों को तैयार कर उन्हें बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
यह मानव जीवन के साथ बडा खिलवाड है। इनका कहना है कि अगर स्वास्थ्य विभाग ऐसे मिलावट खोरों के प्रति छापेमारी करता भी है तो उन्हें पहले ही जानकारी मिल जाती है।
जिसकी वजह से ऐसे दुकानदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती। जिसकी वजह से इनके होंसले बुलन्द है। क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से नकली मिठाईयां तैयार करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध एक अभियान चलाकर उनपर शिंकजा कसने मांग की है।