फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sonia-Rahul silent on Delhi election.

चुनाव पर एक शब्द नहीं बोले सोनिया-राहुल

Fri, 14 Nov 2014 04:42 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
Sonia-Rahul silent on Delhi election.

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा किस भी दिन हो सकती है। ऐसे में पंडित नेहरू की 125वीं जयंती के कार्यक्रम में आईं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कार्यकर्ताओं को उस आधार पर बूस्ट करने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


किसी भी नेता ने मंच से दिल्ली चुनाव पर कोई बात नहीं की। जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने इसी के साथ चुनावी बिगुल बजाने का ऐलान पूर्व में किया था।
विज्ञापन


मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थीं लेकिन नेतृत्व को लेकर भी कोई बात नहीं हुई। शपथ दिलवाने शीला दीक्षित खड़ी हुईं तो कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। विधायक दल के पूर्व नेता हारून यूसुफ भी मौजूद रहे, लेकिन कांग्रेस के कई चेहरे नदारद भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीला रहस्य से भी नहीं उठा पर्दा

Sonia-Rahul silent on Delhi election.

उम्मीद थी कि इस कार्यक्रम में शीला दीक्षित पर कोई अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार को पं. जवाहर लाल नेहरू की शांति वन स्थित समाधि में भी कांग्रेस की तरफ से कार्यक्रम रखा गया है। मंच का संचालन पूर्व विधायक अंजलि राय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी नेताओं ने पं. नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

शीला दीक्षित ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को पं. नेहरू के आदर्श और विचारों के साथ एक प्रतिज्ञा दिलवाई। वह प्रतिज्ञा पत्र हिंदी में छपा था। यह परचा सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत सभी नेताओं को दिया गया। प्रतिज्ञा लेते समय हृदय पर हाथ रखने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed