फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sonia and kejriwal met 13 year old rape survivor

दिल्लीः 13 साल की दिव्यांग रेप पीड़िता से एम्स में मिले केजरीवाल और सोनिया गांधी

Thu, 26 May 2016 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 May 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
sonia and kejriwal met 13 year old rape survivor
केजरीवाल और सोन‌िया गांधी रेप पीड़‌ित बच्ची से म‌िले - फोटो : ani
दक्षिण-पूर्व जिले के पुल प्रह्लादपुर इलाके में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसे रेलवे ट्रैक पर फेंकने का मामला काफी गरमा गया है। बच्ची दिव्यांग है और उसका इलाज एम्स में चल रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


बच्ची का हाल जानने आज सुबह ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल एम्स पहुंचे और एक बार फिर केंद्र से मांग की कि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था एक प्रजातांत्रिक ढांचे के तहत हो। 
विज्ञापन


केजरीवाल के बाद सोनिया गांधी भी बच्ची का हाल जानने एम्स पहुंची। वहां वह बच्ची के परिजनों से भी मिलीं।

पटरी पर फेंकी थी लाश

sonia and kejriwal met 13 year old rape survivor
रेप - फोटो : demo pics

दक्षिण-पूर्व जिले के पुल प्रह्लादपुर इलाके में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने का प्रयास किया गया।

किशोरी के प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान है। किशोरी एक सप्ताह से एम्स में भर्ती है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल बुधवार को किशोरी का हाल जानने के लिए एम्स पहुचीं थी। 

उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों से बात भी की। किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि मामला दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला एक सप्ताह पुराना है

sonia and kejriwal met 13 year old rape survivor
लड़के के साथ कुकर्म - फोटो : demo pic
आरोपी नाबालिग है। ये मामला करीब एक सप्ताह पुराना है। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 13 वर्षीय किशोरी पुलप्रह्लादपुर इलाके में रेलवे कॉलोनी में रहती है। एक सप्ताह पहले वह पानी भरने गई थी।

तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि किशोरी को दुष्कर्म के बाद मारने का प्रयास किया। किशोरी के साथ काफी ज्यादा मारपीट की गई। 

इसके बाद किशोरी को रेल की पटरियों पर फेंक दिया था। एक सप्ताह से किशोरी अस्पताल में भर्ती है। उसके प्राइवेट पार्ट पर काफी चोटे हैं। पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने हत्या के बाद ही दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपी को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed