फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Soni murdered due to her relationship with another man in Badalpur Greater Noida

पत्नी के दूसरे पुरुष से थे संबंध: 10 साल साथ रहने के बाद प्रेमी संग गई, नकाबपोश ने सिर में गोली मारकर ली जान

Thu, 07 Sep 2023 10:49 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Sep 2023 10:49 PM IST
सार

डीसीपी सेंट्रल जोन, सुनीति का कहना है कि इस संबंध में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पूर्व पति विनोद, मौसम के अलावा अन्य के संबंध में भी जांच की गई है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं, ठोस साक्ष्य मिलने और आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Soni murdered due to her relationship with another man in Badalpur Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बादलपुर थाना क्षेत्र के छपरौला गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर की गई सोनी की हत्या के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि सोनी के एक से अधिक पुरुष से संबंध को लेकर ही हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व पति विनोद पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में वर्तमान पति मौसम के अलावा एक अन्य शख्स से भी पूछताछ की है। हालांकि पुलिस ने अभी हत्यारोपी का नाम नहीं बताया है। लेकिन शुक्रवार को पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन

मूलरूप से बिहार की रहने वाली सोनी का विवाह बिहार के ही विनोद से हुआ था। लेकिन दस साल तक विनोद के साथ रहने के बाद सोनी ने उसे छोड़ दिया था और एक साल से अपनी दस साल की बेटी को लेकर मौसम कुमार के साथ रह रही थी। मौसम कुमार भी बिहार और सोनी के गांव का रहने वाला था। सोनी के विवाह से पहले ही दोनों की जान पहचान थी। मौसम फिलहाल एआरटीओ कार्यालय परिसर में एजेंट का काम करता है। मौसम ने पुलिस को बताया था कि मंगलवार दोपहर वह घर में मौजूद नहीं था। सोनी घर पर मौजूद थी और उसकी बेटी सो रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश आए और उन्होंने सिर में गोली मारकर सोनी की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम ने विनोद पर अपने साथियों की मदद से हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसके चलते पुलिस टीम विनोद की तलाश में बिहार के मधुवनी जिले तक गई। इसके अलावा दो अन्य टीमें सीसीटीवी व सीडीआर आदि की जांच पड़ताल में जुटीं। पुलिस ने इस एंगल से भी जांच की कि कहीं विनोद को फंसाने की साजिश तो नहीं रची। इसके अलावा सोनी के परिचित एक अन्य शख्स से भी पूछताछ की गई। पुलिस के हाथ सुराग लग गए हैं।  पुलिस कभी भी इस वारदात का खुलासा कर सकती है।  

विज्ञापन

पुलिस की पकड़ से बाहर हत्यारे
तीन दिन पूर्व छपरौला गांव के पास बृज विहार कॉलोनी में बाइक सवार नकाबपोश द्वारा महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
 

जीटी रोड स्थित छपरौला गांव के पास बृज विहार कॉलोनी में मौसम कुमार परिवार के साथ रहता है। मंगलवार को मौसम कुमार की पत्नी सोनी 28 घर पर अपनी बेटी के साथ थी। बाइक पर सवार महिला के पति विनोद कुमार ने अपने साथी के साथ घर पर पहुंचे आवाज देकर दरवाजा खुलवाते ही सोनी के सिर में गोली मार दी थी। महिला सोनी की मौत हो जाने के बाद विनोद कुमार समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

महिला को गोली मारने के दौरान उसकी 11 वर्ष की बेटी अंदर कमरे में सो रही थी शोर की आवाज होने पर बेटी उठकर बाहर आई थी तब तक उसकी माता सोनी की मौत हो चुकी थी। दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के तीन दिन बीत गए हैं और तीन दिन बाद भी पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हो रही है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह का कहना है कि आरोपी बिहार प्रदेश के जनपद मधुवनी के रहने वाले हैं। पुलिस की टीम बिहार गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed