फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Youth Steal Father Phone to pay off Rs 50000 debt news in Hindi

बेटे ने बाप के फोन में डाला डाका: कर्ज चुकाने के लिए ट्रांसफर कर लिए 50 हजार, पिता ने करवाया गिरफ्तार

Sat, 19 Oct 2024 09:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Oct 2024 09:52 PM IST
सार

Delhi Crime News: पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंडका निवासी नवीन महतो ने 5 अक्तूबर को घर से मोबाइल चोरी होने की शिकायत थाने में की। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दो दिन बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।

विज्ञापन
Delhi Youth Steal Father Phone to pay off Rs 50000 debt news in Hindi
बेटे ने पिता का फोन चुराकर निकाले रुपये - फोटो : freepik

विस्तार

दिल्ली के मुंडका क्षेत्र में एक युवक ने कर्ज चुकाने के लिए पिता का मोबाइल फोन चोरी कर अपने दोस्त के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर लिए। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जिसमें आरोपी बेटे की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के पास से पिता का मोबाइल फोन भी मिल गया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि पिता के पैसे नहीं देने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंडका निवासी नवीन महतो ने 5 अक्तूबर को घर से मोबाइल चोरी होने की शिकायत थाने में की। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दो दिन बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। जांच के दौरान पता चला कि उनके खाते से पैसे अमित नाम के युवक के बैंक खाते में ट्रांसफर हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अमित ने बताया कि रकम को उसके दोस्त रोहित ने उसके खाते में ट्रांसफर की है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी रोहित को लेखराम पार्क, टिकरी कलां से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी रोहित शिकायतकर्ता नवीन महतो का बेटा है।

विज्ञापन

पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह कर्ज में डूबा हुआ था और कई बार पैसे मांगने पर उसके पिता ने पैसा नहीं दिया। उसके बाद उसने अपने पिता का मोबाइल फोन चोरी कर अपने दोस्त अमित के बैंक खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में वह उससे पैसे ले लिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी रोहित पर पहले से एक आपराधिक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed