फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crowds throng Durga Puja pandals, preparations begin for Navami

Delhi NCR News: दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़, नवमी की तैयारियां शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
चितरंजन पार्क से करोल बाग तक पंडालों में मां के दर्शन के लिए लगी कतारें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। चितरंजन पार्क, करोल बाग, मिंटो रोड, द्वारका, चांदनी चौक और कापसहेड़ा समेत विभिन्न इलाकों में सजे पंडालों में सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। पंडालों में पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।
चितरंजन पार्क में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। सांस्कृतिक गतिविधियों में भी लोगों की भागीदारी देखने को मिली। युवाओं ने नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियां दीं। परिवारों के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करने के बाद कार्यक्रमों का आनंद लिया। सफदरजंग एंक्लेव के पंडाल में डांडिया, गरबा, लोक संगीत और नृत्य के कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, शकरपुर में दुर्गा पूजा के आयोजन में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा के अंतिम चरण में पंडालों में नवमी की पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। पूजा समितियां मंगलवार को नवमी मनाएंगी। इसके बाद बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। श्रद्धालु पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां को विदाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed