{"_id":"673197710549fcf1790ad5f9","slug":"son-stabbed-father-in-madhu-vihar-delhi-crime-2024-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में वारदात: बेटे ने पिता को मारा चाकू, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; मामूली सी बात पर हुई थी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में वारदात: बेटे ने पिता को मारा चाकू, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; मामूली सी बात पर हुई थी बहस
Mon, 11 Nov 2024 11:05 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:05 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से वारदात सामने आई है। मामूली सी बात पर एक बेटे ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक युवक ने पिता को चाकू गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की पहचान वेद प्रकाश शर्मा (63) के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने पीड़ित को लहूलुहान हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके सीने में चाकू का घाव है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने बेटे सचिन के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पिता के मुताबिक, आरोपी नशे का आदी है। पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। उनका अपने बेटे से खाना बनाने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन