फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son sets fire to mother s room after a fight she died

झगड़े में मां की जान ली: बेटे ने विवाद के बाद महिला के कमरे में लगाई आग, झुलसने से गई जान; पिता घर से थे बाहर

Sun, 10 Mar 2024 07:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Mar 2024 07:37 PM IST
सार

पुलिस ने जब बेटे से बात की तो उसने झगड़े के बाद आग लगाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने पिता आशीष शाह को घटना की सूचना दी है। वह सोमवार सुबह कोलकाता से गुरुग्राम आएंगे।

विज्ञापन
Son sets fire to mother s room after a fight she died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम के सदर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने अपनी मां से झगड़ा करने के बाद कमरे में आग लगा दी। जिसमें युवक की मां की झुलसने से मौत हो गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कोलकाता के आशीष शाह अपनी 59 वर्षीय पत्नी रानू शाह और 26 वर्षीय बेटे के साथ विपुल ग्रीन सोसाइटी के टावर नंबर तीन के चौथे फ्लोर पर बने फ्लैट में रहते हैं। एचसीएल से रिटायर आशीष एक सप्ताह पहले निजी काम से कोलकाता गए थे। उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। उसका कई साल से इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसका मां से कुछ दिनों से झगड़ा हो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात 12 बजे युवक ने मां से झगड़ा करने के बाद उनके कमरे के पर्दे व कपड़ों में आग लगा दी। आग जल्द ही पूरे कमरे में फैल गई। कमरे से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने जब दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो युवक ने दरवाजा भी नहीं खोला। इसके बाद पड़ोसियों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन

यहां से बेहोशी की हालत में गंभीर रूप से झुलसी रानू शाह को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जब बेटे से बात की तो उसने झगड़े के बाद आग लगाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आशीष शाह को घटना की सूचना दी है। वह कोलकाता से सोमवार सुबह गुरुग्राम आएंगे। पुलिस ने फिलहाल युवक की देखभाल के लिए उसे निजी संस्था को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed