फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son raped seventy year old mother got sentenced for four years in delhi

70 साल की मां से यौन हिंसा करने वाले बेटे पर कोर्ट ने की ऐसी टिप्पणी

Thu, 15 Jun 2017 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Jun 2017 02:25 PM IST
सार

मां से घिनौना काम करने वाले बेटे को चार साल कैद 

मां से घिनौना काम करने वाले बेटे को चार साल कैद 
- शराब के नशे में मां पर की थी यौन हिंसा      
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 12 जून  

विज्ञापन
son raped seventy year old mother got sentenced for four years in delhi

विस्तार

सत्तर साल की मां से शराब के नशे में यौन हिंसा जैसा घिनौना कार्य करने वाले बेटे को अदालत ने चार साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी के कृत्य को घिनौता करार देते हुये कहा ऐसा कृत्य पूरी दुनिया में निंदनीय है। मामला दक्षिण पूर्वी जिले का है।

विज्ञापन


साकेत जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजीव जैन ने राजू (48) को सजा सुनाते हुये कहा कि भारत जैसे रूढिवादी समाज में ऐसे अपराध का कलंक हमेशा पीड़िता के साथ रहता है।
विज्ञापन


अदालत ने दोषी की उस दलील को खारिज कर दिया कि उसे संपत्ति विवाद के चलते झूठे मामले में फंसाया गया है। अदालत ने कहा कि कोई मां अपने बेटे पर ऐसा घिनौना आरोप नहीं लगायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पीड़िता कोई और नहीं बल्कि दोषी की मां है'

son raped seventy year old mother got sentenced for four years in delhi
court demo pic

कोर्ट के समक्ष आरोपी के वकील ने एफआईआर में देरी का तर्क दिया था। अदालत ने दलील खारिज करते हुये अपने फैसले में कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिये कि इस मामले में पीड़िता कोई और नहीं बल्कि दोषी की मां है।

उसने पुलिस में रिपोर्ट करने से पहले हजार बार सोचा होगा। हमारा समाज एक रूढ़िवादी समाज है और एक मां अपने ही बेटे पर यौन हिंसा का आरोप लगाकर अपनी इज्जत दाव पर नहीं लगायेगी।

अदालत ने राजू को छेड़छाड़, गंभीर चोट पहुंचाने व महिला का शील भंग करने संबंधी धाराओं में दोषी ठहराते हुये चार साल कैद की सजा सुनाई है। लोक अभियोजन अधिकारी मोहम्मद इकरार के मुताबिक राजू ने 23 सितंबर 2012 को शराब के नशे में अपनी मां के साथ दुर्व्यवहार किया।

उसने अपनी मां को कमरे में खींच कर दरवाजा बंद कर लिया। उससे यौन हिंसा की और उसे गंभीर चोट पहुंचाई। इस चोट के कारण पीड़िता का गर्भाश्य डॉक्टरों को निकालना पड़ा। मामले की सुनवाई के दौरान दोषी ने कहा कि संपत्ति विवाद के चलते उसकी मां व भाई ने झूठे मामले में फंसाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed