फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son of former MLA commits suicide by shooting himself in Bulandshahr

बुलंदशहर: पूर्व विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड की वजह का खुलासा नहीं

Sat, 14 Nov 2020 04:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Nov 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Son of former MLA commits suicide by shooting himself in Bulandshahr
पूर्व विधायक के बेटे ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर जिले की खुर्जा कोतवाली नगर इलाके के गांव किला मेवई में जेवर के पूर्व विधायक के बेटे ने खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर अफ़रा-तफ़री मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव किला मेवई निवासी होराम सिंह वर्ष 2007 में जेवर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। शनिवार तड़के होराम सिंह के बड़े पुत्र महेश (30) ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार में अफ़रा-तफ़री मच गई। 
विज्ञापन


वहीं आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो खून से लथपथ महेश का शव जमीन पर पड़ा था। महेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने पूर्व विधायक के पुत्र की मौत की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी डा. एमके उपाध्याय ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले में प्रयोग होने वाले लाइसेंसी दोनाली बंदूक को कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed