फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son of ACP murdered by two his friends on January 23 accused pushed him into Munak Canal in Haryana

ACP Son Murder: 'शादी में दोस्तों के बीच हुआ था विवाद, लक्ष्य को मार डाला', पुलिस के सामने आरोपी का खुलासा!

Sat, 27 Jan 2024 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Jan 2024 12:02 PM IST
विज्ञापन
Son of ACP murdered by two his friends on January 23 accused pushed him into Munak Canal in Haryana
Son of ACP murder - फोटो : अमर उजाला
बाहरी उत्तरी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ में तैनात एसीपी के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को नरेला से गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत नष्ट करना) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


दरअसल, 23 जनवरी को एसीपी के बेटे लक्ष्य चौहान (26) की उसके दो दोस्तों ने हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों ने उसे हरियाणा के मुनक नहर में धक्का दे दिया था। शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने अभिषेक नाम के एक आरोपी को नरेला से गिरफ्तार कर लिया है, विकास नाम के दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।  
विज्ञापन


इससे पहले खुलासा हुआ था कि दोनों आरोपियों ने लक्ष्य की पानीपत में हत्या कर शव को मुनक नहर में फेंक दिया। हालांकि हत्या की बात पर पुलिस अधिकारी कुछ भी साफ नहीं कर रहे थे। अधिकारियों का कहना था कि मामले पर कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस गोताखोरों की मदद से शव तलाशने में जुटी हुई है। एसीपी अपने परिवार के साथ महेंद्र पार्क इलाके में रहते हैं। उनका बेटा लक्ष्य 22 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने रोहतक और भिवानी गया था। 
 

23 जनवरी को वापस नहीं आने और लक्ष्य का फोन बंद होने से परिवार वालों ने समयपुर बादली थाने में लक्ष्य के गुमशुदगी की शिकायत दी। पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच की तो पता चला कि लक्ष्य दिल्ली आने के बजाय पानीपत चला गया। इसके बाद उसका फोन बंद है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए आरोपी ने दावा किया है कि दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसके बाद एक दोस्त ने लक्ष्य की हत्या कर दी। जिला पुलिस उपायुक्त रवि सिंह का कहना है कि इस मामले में लक्ष्य लापता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed