अपना खून ही बना जानी दुश्मन: बेटा-बहू भूल गए कि वह मां है... पुलिस के सामने ही किया ऐसा सलूक; धमकी देकर भागे
पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग ने सुरक्षाकर्मी के साथ ही मारपीट का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा रोड पर स्थित ऑटो पार्ट बनाने वाली कंपनी में घुसकर बेटा व बहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर मां व सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट की। मारपीट करने के बाद कंपनी में रखे नकद व जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। इस दौरान दो आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने कंपनी मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एनआईटी निवासी गुरमीत कौर ने बताया कि उनकी मथुरा रोड पर एयूओएन इंडस्ट्रीज के नाम से कंपनी है। जिसमें ऑटो पार्ट्स बनाते हैं। उनके चार बच्चे हैं। जिसमें से एक बेटा सेक्टर-78 स्थित ओमेक्स स्पा विलेज में रहता है। वहीं छोटा बेटा पुरी वीआईपी में रहता है। उनके छोटे बेटे की शादी 2017 में हुई थी। जिसके पास कोई काम न होने के कारण उन्होंने कंपनी में काम करने के लिए रख लिया।
प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक महीने पहले चारों बच्चों का सेटलमेंट कर दिया और मनदीप सिंह को अलग से काम करने के लिए बोल दिया। 17 सितंबर को उनके पास सुरक्षा सुपरवाइजर का फोन आया कि सुरक्षा कर्मी फोन नहीं उठा रहा है। जिस पर सुपरवाइजर कंपनी में देखने के लिए आए तो कंपनी में उनकी बेटा मनदीप सिंह, उसकी पत्नी जसवीन कौर, कोषाध्यक्ष अमित और अन्य 8-10 बदमाश मौजूद थे।
उन्होंने सुरक्षाकर्मी को बंधक बनाकर मारपीट की और फोन छीन लिया। इसके अलावा कंपनी के अंदर रखे जरूरी दस्तावेज और कीमती सामान को चोरी करने की कोशिश की गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस के सामने ही आरोपी बेटे व बहू ने मां गुरमीत के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपी गुरदीप तेवतिया व आकाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य आरोपी मौका देखकर फरार हो गए।