सोमनाथ की पत्नी लिपिका ने दर्ज कराई थाने में शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप विधायक सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका ने बृहस्पतिवार को अपने पति के खिलाफ द्वारका साउथ थाने में प्रताड़ना की शिकायत दी है। लिपिका ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, धोखाधड़ी, जालसाजी, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना व कुत्ते से कटवाने संबंधी गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनकी शिकायत को महिला अपराध शाखा को भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पहले भारती को नोटिस भेजकर पूछताछ होगी उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
लिपिका ने आरोप लगाया है कि शादी के छह माह बाद से ही सोमनाथ उससे मारपीट करने लगे।
कुत्ते से कटवाने का भी आरोप लगाया
वर्ष 2011 में उसने इसकी शिकायत द्वारका थाने में की थी, लेकिन बाद में उन्होंने समझौता कर लिया। मारपीट के निशान अब भी उसके शरीर पर हैं।
गत 28 मई को सोमनाथ ने चार साल की बेटी के सामने उसकी पिटाई की थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद लिपिका की डीडीयू अस्पताल में चिकित्सा जांच करवाई गई है।
इस बीच प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने बृहस्पतिवार को भारती के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भारती की तुरंत गिरफ्तारी की मांगी की।